back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Bihar News; कोविड सेंटर की छत पर लैब टेक्नीशियन जीतेंद्र कुमार की हत्या, गमछे में बांधकर लाश को पाइप से लटकाया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के सीतामढ़ी से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कोविड सेंटर की छत पर एक लैब टेक्नीशियन सारण जिले के रहने वाले जीतेंद्र कुमार की हत्या हो गई है। हत्या कर अपराधियों ने लाश को पाइप से लटका दिया। अपराधियों ने हत्या के बाद शव को गमछा में बांधकर पाइप पर टांग दिया।

- Advertisement -

जीतेंद्र कुमार सीतामढ़ी सदर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वहीं, कोविड-19 सेंटर में ड्यूटी बजा रहे थे। इसी दौरान इस वारदात और उनकी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

- Advertisement -

शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिवार वालों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। बुधवार सुबह करीब 11 जब हेल्थ सेंटर के छत पर लोग गए तो लाश देख दंग रह गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या की है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

- Advertisement -

पुलिस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय का कहना है कि परिजनों को जानकारी भेज दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड घर बैठे लें मनोरंजन का मज़ा: कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी OTT Release?

OTT Release: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की दुनिया में होने वाला है बड़ा धमाका, जब...

शनि प्रदोष व्रत 2026: जानिए इस पावन Pradosh Vrat का महत्व और पूजा विधि

Pradosh Vrat: हिन्दू धर्म में व्रत और त्योहारों का अपना विशेष महत्व है, जो...

20 लाख से कम बजट में बेहतरीन 7-Seater Cars: जानें कौन सी है आपके लिए बेस्ट!

7-Seater Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों परिवार के लिए बड़ी और आरामदायक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें