back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

बिहार में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छात्रवृत्ति और पोशाक राशि में 1.12 करोड़ के गबन में 97 प्रधानाध्यापकों पर होगी FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना। छात्रवृति और पोशाक राशि में 1.12 करोड़ गबन करने के आरोप में शिक्षा विभाग ने बिहार के 97 प्रधानाध्यापकों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई (Order to file FIR against 97 principals) करने का आदेश दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इन सभी प्रधानाध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग की जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई है। ये सभी प्रधानाध्यापक बिहार के सीतामढ़ी जिले में पदस्थापित हैं।

- Advertisement -

डीपीओ स्थापना महेश प्रसाद सिंह ने साल 2015-16 में छात्रवृत्ति और पोशाक की राशि वितरण में अनियमितता बरतने को लेकर सीतामढ़ी जिले के 16 प्रखंड के 97 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर केस कर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

इसमें सोनबरसा के 13, बथनाहा के सात, सुरसंड के 10, डुमरा के एक, नानपुर के एक, चोरौत के चार, पुपरी के 25, बोखड़ा के तीन, बाजपट्टी के चार, बेलसंड के सात, परसौनी के दो, रुन्नीसैदपुर के छह, बैरगनिया के चार, मेजरगंज के तीन, रीगा के तीन और सुप्पी के चार स्कूलों के प्रधानाध्यापक शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इन सभी ने मिलकर छात्रवृति और पोशाक राशि में एक करोड़ 12 लाख 75 हजार 700 रुपये का गबन किया है। कई प्रधानाध्यापकों ने अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया है।

बीईओ को निर्देश देते हुए कहा है कि अगर गबन की राशि संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापकों ने जमा कराई है तो तीन दिनों के भीतर साक्ष्य उपलब्ध करायें, नहीं तो संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाये।

डीपीओ स्थापना महेश प्रसाद सिंह के मुताबिक अगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश का पालन नहीं किया तो संबंधित प्रखंड के बीईओ पर जवाबदेही निर्धारित करते हुए निदेशालय को प्रतिवेदित कर दिया जायेगा।

डीपीओ ने बताया कि जांच कमेटी की सौंपी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश पूर्व में दिया गया था। इसके अनुपालन को लेकर सभी बीईओ संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है। साथ ही जो प्रधानाध्यापक राशि जमा कराएं हैं, उनका साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Huawei Mate 80 Pro: डिजाइन और लॉन्च ने बढ़ाई स्मार्टफोन लॉन्च की सरगर्मी

Smartphone Launch: हुवावे मेट 80 प्रो (Huawei Mate 80 Pro) के ग्लोबल लॉन्च की...

जसप्रीत बुमराह पर पत्नी संजना गणेशन ने की ऐसी टिप्पणी, फैंस बोले – ‘ये तो क्लीन बोल्ड हो गए!’

Jasprit Bumrah: टीम इंडिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मैदान पर अपनी...

Mira Rajput: शाहिद कपूर की खूबसूरत पत्नी की लाइफस्टाइल और नेटवर्थ कर देगी आपको हैरान!

Mira Rajput News: बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक शाहिद कपूर की...

Mahindra Vision Series: महिंद्रा की नई ‘विजन सीरीज’ से बदलेगा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार का चेहरा!

Mahindra Vision Series: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा से एक मजबूत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें