spot_img

Sitamarhi: लुटेरे देसी कट्टा, कारतूस के साथ पुलिस गिरफ्त से फरार, लॉकडाउन की सख्ती में बरती सुस्ती में रीगा थानाध्यक्ष समेत तीन सस्पेंड

spot_img
- Advertisement -

सीतामढ़ी। जिले के रीगा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार समेत तीन को लॉकडाउन के दौरान सक्रियता में कमी एवं एक कैदी के भाग जाने की वजह से निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि कार्य में लापरवाही और लॉकडाउन में सक्रियता में कमी की वजह से यह कदम उठाया गया है वहीं उनके स्थान पर पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

रीगा थाने की पुलिस ने लूट की योजना बनाते सोमवार को दो अपराधी को एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस पकड़े गए अपराधियों को लेकर जा रही थी इसी दौरान पुलिस को चकमा देते हुए अपराधी अरुण कुमार फरार हो गया, जिसको अबतक पुलिस गिरफ्तार नही कर पायी हैं।

 इस मामले में एसपी हर किशोर राय ने संज्ञान लेते हुए रीगा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं बीएमपी के दो जवानों को निलंबित कर दिया है। उक्त बात की जानकारी एसपी हर किशोर राय ने शुक्रवार को दी है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gopalganj Child Death: गोपालगंज के parked पुरानी कार में मिला 7 साल के बच्चे का शव, खेलने के लिए निकला और मिस्ट्री!

Gopalganj Child Death: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने...

Munger News: मुंगेर-जमुई में बड़ा Naxal Operation: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हथियार बरामद

Naxal Operation: मुंगेर और जमुई जिले की सीमावर्ती पहाड़ियां एक बार फिर सुर्खियों में...