back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

चीन से थाईलैंड के रास्ते नेपाल आए, काठमांडू में साइकिल लेकर सीतामढ़ी में घुस गया दो चीनी नागरिक, होगा जल्द ही कोई बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीतामढ़ी जिले में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भिट्ठामोड़ से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बीती रात चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया है। चीनी नागरिकों की पहचान 28 वर्षीय लो लुंग और 34 वर्षीय युंग है लुंग के रूप में हुई है।

- Advertisement -

एसएसबी के जवानों ने उन्हें भारतीय क्षेत्र के 300 मीटर अंदर पिलर नंबर 11/6 के पास से पकड़ लिया। इनके पास से नेपाली पासपोर्ट, 3 एटीएम कार्ड, सिगरेट और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों को सुरसंड पुलिस के हवाले कर दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस ने बयान में कहा है कि भारत-नेपाल सीमा पार करने के आरोप में पकड़े गए दोनो चीनी नागरिकों से पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि जल्द ही मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है। भारत-नेपाल सीमा पर कई बार चीन के लोगों को पकड़ा गया है। इसकी वजह से सुरक्षा एजेंसियां काफी ज्यादा सतर्क रहती हैं। फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. और सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है। पढ़िए पूरी खबरचीन से थाईलैंड के रास्ते नेपाल आए, काठमांडू में साइकिल लेकर सीतामढ़ी में घुस गया दो चीनी नागरिक, होगा जल्द ही कोई बड़ा खुलासा

- Advertisement -

इनके पास से नेपाल की करेंसी, तीन एटीएम कार्ड, सिगरेट ,मोबाइल स्केल पेपर, पेंसिल ईयर फोन और नेपाल का पासपोर्ट जब्त किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। भाषा की समस्या के कारण पूछताछ में कठिनाई हो रही है। दोनों को भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 11/6 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र के 301 मीटर अंदर पकड़ा गया है।

संक्षिप्त पूछताछ के दौरान दो चीनी नागरिकों ने कहा कि वे चीन से थाईलैंड के रास्ते नेपाल आए और काठमांडू से बिहार सीमा तक पहुंचने के लिए दो साइकिल किराए पर लीं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वो इस मामले के हर पहलू पर ध्यान से जांच कर रही है।

एसएसबी ने दोनों को सुरसंड थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह चीन से थाईलैंड होते हुए काठमांडू पहुंचे। वहां से बिहार सीमा तक का सफर साइकिल से तय किया। भारत आने के बाद कार हायर की नोएडा गए। नोएडा में दोनों अपने दोस्त कैरी के यहां 15 दिन तक रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इस वीकेंड घर बैठे लें मनोरंजन का मज़ा: कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज होंगी OTT Release?

OTT Release: इस शुक्रवार एंटरटेनमेंट की दुनिया में होने वाला है बड़ा धमाका, जब...

शनि प्रदोष व्रत 2026: जानिए इस पावन Pradosh Vrat का महत्व और पूजा विधि

Pradosh Vrat: हिन्दू धर्म में व्रत और त्योहारों का अपना विशेष महत्व है, जो...

20 लाख से कम बजट में बेहतरीन 7-Seater Cars: जानें कौन सी है आपके लिए बेस्ट!

7-Seater Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इन दिनों परिवार के लिए बड़ी और आरामदायक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें