मई,19,2024
spot_img

Bihar Lok Sabha Election News| Election Duty के दौरान ताबड़तोड़ मौत…Araria में Sitamarhi के जवान, Supaul में Pipra के Presiding Officer की मौत

अजीब इत्तेफाक है। अब तक किशनगंज और सीतामढ़ी से अररिया चुनाव कराने आए महेंद्र साह को मिलाकर कुल चार होमगार्ड के जवानों की मौत हो चुकी है। इसमें, से तीन किशनगंज से अररिया चुनाव कराने आए थे। इसमें दो होमगार्ड जवान मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार सिंह, रौशन कुमार शामिल हैं। किशनगंज में चुनावी ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड जवान प्रभूबिघा नालंदा के रहने वाले रामजी प्रसाद की मौत भी हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। फिर आज...

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Lok Sabha Election News| Election Duty के दौरान ताबड़तोड़ मौत (Sudden death during election duty in Bihar) हो रही हैं। सिर्फ अररिया में अब तक तीन जवानों की मौत हो गई है। इसमें से दो जवान किशनगंज से चुनाव कराने अररिया आए थे। दोनों मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे। वहीं के रहने वाले थे। वहीं, आज…Araria में Sitamarhi के जवान की मौत हो गई है। वह, सीतामढ़ी से अररिया चुनाव कराने पहुंचे थे। वहीं, Supaul में Pipra के Presiding Officer की मौत हो गई है।

Bihar Lok Sabha Election News|जवान महेंद्र साह की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, अररिया जिला अन्तर्गत पलासी प्रखंड के उत्कमित मध्य विधालय पचैली में चुनाव डयूटी पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की मौत हो गयी। जवान महेंद्र साह अचानक बीमार हो गये। उसके बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Bihar Lok Sabha Election News|सीतामढ़ी में पदस्थापित

होमगार्ड जवान महेन्द्र साह सीतामढ़ी में पदस्थापित थे। वहीं से, चुनाव ड्यूटी में अररिया आये थे। वही,अररिया जिला पदाधिकारी इनायत खान ने जवान के परिजन के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वस्त दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| भूतही बलान पुल के नीचे महिला की लाश...Unknown, सवालों के साथ

Bihar Lok Sabha Election News|पीठासीन अधिकारी की

वहीं, सुपौल जिले के सरायगढ़ में चुनाव कार्य में लगे एक पीठासीन अधिकारी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। डीडीसी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी सरायगढ़ के बीडीओ से मिली है। कार्रवाई की जा रही है।

Bihar Lok Sabha Election News| मतदान शुरू होने से पहले सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी

पीठासीन अधिकारी की पहचान शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वे पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर का रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी सरायगढ़ के चांदपीपर स्थित मतदान केंद्र संख्यां 157 पर लगाई गई थी। बताया गया कि मतदान शुरू होने से पहले सुबह उनकी तबीयत खराब होने पर सरायगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां शैलेंद्र कुमार की मौत हो गई। इसके बाद शैलेंद्र कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| IG Range Muzaffarpur.... Shivdeep Lande...वर्दी वाला विज्ञापन...तस्वीर लगाना भारी पड़ा, 4 लोगों पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें