back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

बिहार में अपने मित्रों से मिलने गए दो युवकों की पीटकर हत्या, मुख्य सड़क के किनारे गढ़े से मिली लाश, अवैध संबंध में मर्डर!

spot_img
- Advertisement -

सिवान शहर के दो युवकों का शव सिवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिलने से युवकों के परिजनों में जहां मातम का माहौल है वहीं शहर के आम लोगों में सनसनी फैली हुई हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुफस्स्लि थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दो युवकों का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

बिहार में अपने मित्रों से मिलने गए दो युवकों की पीटकर हत्या, मुख्य सड़क के किनारे गढ़े से मिली लाश, अवैध संबंध में मर्डर!

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरांव गांव के लोग सुबह जब टहलने निकले तब चंवर (छोटा तालाब) के पास दो युवकों का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

साहिल आलम और शहबान अपने दो अन्य मित्रों के साथ बुधवार की दोपहर एक महिला से मिलने पास ही गांव के गए थे. दो युवक रात को अपने घर लौट गए लेकिन साहिल और शहबान का गुरुवार को शव बरामद किया गया।

मुख्य सड़क के किनारे एक गढ़े से मिला शव

नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी शकील आज़म के पुत्र शाहिल आज़म और टोली निवासी मोहम्मद लाडले के पुत्र शहबल का शव गुरुवार की सुबह सिवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र ग्राम करूआ और सरावे के बीच मुख्य सड़क के किनारे एक गढ़े से मिला है।

मृतकों के परिजनों की मानें तो दोनों युवक अपने साथी शहर के शुक्ल टोली निवासी राहुल कुमार व पुरानी किला निवासी गोलू कुमार के साथ बुधवार को सांयकाल सात बजे बाइक से गोपालगंज जिले के हथुआ अपने किसी मित्र से मिलने गए हुए थे। राहुल और गोलू एक बाइक से थे और शहबल और साहिल दूसरे बाइक से थें।

बुधवार को देर रात को राहुल और गोलू सिवान लौट आए वहीं शहबल और साहिल नहीं लौटे।मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह करूआ गांव से ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि गांव के बगल में मुख्य सड़क के किनारे गढ़े में दो अज्ञात युवकों का शव पड़ा हुआ है।

मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर ले कर आई। थाना पहुंचने पर शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी शकील आज़म के पुत्र शाहिल आज़म और शुक्ल टोली निवासी मोहम्मद लाडले के पुत्र शहबल के रूप में की गई।दोनों शव को देखने के बाद प्रतित होता है कि दोनों युवकों का गला घोंट कर हत्या किया गया है।

पूरे मामले के संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और क्यों की गई है,अभी बताना मुश्किल है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

मृतक दोनों युवक साहिल और शहबल के साथ गए युवक राहुल और गोलू से भी पुलिस पुछताछ कर रही हैं। खबर प्रेषण तक पुलिस अपने देख-रेख में शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के मध्य भी अत्यंत शुभकारी है चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व

Chaitra Navratri 2026: हर वर्ष की भांति चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि का...

Apple की 50 वर्षों की यात्रा: टिम कुक का संदेश – ‘दुनिया बदलते हैं अलग सोचने वाले लोग’

Apple: टिम कुक ने हाल ही में कंपनी की गौरवपूर्ण यात्रा को याद करते...

Bhagalpur News: भागलपुर को मिली बड़ी सौगात, अब बुनियाद केंद्र में Common Service Centre से मिलेंगी ये सभी सेवाएं बिलकुल मुफ्त

Common Service Centre: मानो डिजिटल क्रांति की एक और किरण अब भागलपुर के जरूरतमंदों...

Darbhanga News: जाले की जनता को मिली बड़ी सौगात, तीन प्रमुख सड़कों पर बनेगा Railway Overbridge, जाम से मिलेगी मुक्ति

Railway Overbridge: जाम के झाम से अब मिलेगी मुक्ति, जाले की सड़कों पर अब...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें