spot_img

Bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसा, सो रहे पिता-पुत्री की कुचलकर मौत, मां-बेटी की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सीवान जिले में शनिवार की अहले सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पिता व पुत्री की मौत हो गई, जबकि मां और दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र की है, जहां पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। इस हादसे में घर में सोए पिता व पुत्री की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं, उसकी मां और एक पुत्री गंभीर हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG
Bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसा, सो रहे पिता-पुत्री की कुचलकर मौत, मां-बेटी की हालत नाजुक
Bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर में घुसा, सो रहे पिता-पुत्री की कुचलकर मौत, मां-बेटी की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित स्कॉर्पियो एक घर में घुस गयी गाड़ी से कुचलकर बाप-बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। नौतन थाना क्षेत्र के हीरा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह धर्मेन्द्र रौनियार के घर में यह अनियंत्रित स्कॉर्पियो तेजी के साथ घुस गयी। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घर के अंदर फंसे लोगों को खून से लथपथ हालत में उन्हें बाहर निकाला। जिनमें धर्मेंद्र रौनियार, आराधना कुमारी, राधिका देवी और चुलबुली कुमारी शामिल है। ग्रामीणों ने सभी को गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी के डॉक्टरों ने धर्मेंद्र रौनियार और उसकी बेटी आराधना कुमारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी राधिका देवी और चुलबुली कुमारी को भर्ती किया गया। दोनो का इलाज पीएचसी में चल रहा है।

कपड़े की दुकान में काम करता था शख्स
इधर, घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने आरोपी ड्राइवर की पकड़कर धुनाई कर दी और फिर उसे स्थानीय थाना को सौंप दिया। बताया जाता है कि जिले के नौतन थाना के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास रहने वाले स्व. रामाजी साह के बेटे धर्मेंद्र गुप्ता (35 वर्ष) कपड़े की दुकान में काम करते थे। थाने के पास ही सड़क से 30 मीटर अंदर स्थित घर में रहते थे। इसी क्रम में शनिवार को ये हादसा हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि गोपालगंज की तरफ से तेज रफ्तार से यह स्कॉर्पियो आ रही थी। धर्मेंद्र रौनियार के घर पास गाड़ी सेड़क से उतर गयी। जबतक ड्राइवर इस पर ब्रेक लगा पाता तबतक गाड़ी धर्मेन्द्र रौनियार के घर में जा घुसी।  इस दुर्घटना की आवाज इतनी तेज थी कि वह लोगों को दूर-दूर तक सुनाई पड़ी। घर की दीवार से टकराने के बाद गाड़ी पलट गयी। लेकिन, इससे पहले गाड़ी ने घर में मौजूद चार लोगों को कुचल दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey