spot_img

Bihar News: ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जिले के सीवान सीतलपुर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रक और स्कार्पियो में भीषण टक्कर में एक की जान चली गई है जबकि दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी है।

- Advertisement -

इसमे एक की हालत और भी नाजुक है जिसे चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है। हादसा,जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गंडक पुल के समीप का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो को कड़ी टक्कर मार दी। इसमें स्कॉर्पियो में बैठे एक व्यक्ति बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी आश महमद के 28 वर्षीय पुत्र इमामुद्दीन की मौत हो गई। वहीं, दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल युवकों गांव के ही 26 वर्षीय शहाबु महमद तथा नाशिक मियां के 25 वर्षीय पुत्र काशिम की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके बाद एक युवक को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है। अन्य एक युवक का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार की अहले सुबह तकरीबन 4:00 बजे अपने घर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कड़ मार दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीबी नगर तरवारा थाने की पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना में स्थानीय थाने की पुलिस आस-पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे से ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश में लगी है । घटना में मृतक के परिजन पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक की गिरफ्तारी करने और मुआवजा की मांग कर रहे है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना कोचिंग विवाद: खान सर की गिरफ्तारी पर आज कोर्ट में बड़ा फैसला! पुलिस का चौंकाने वाला दावा, पेश करेगी ‘ डायरी ‘

Bihar Coaching Controversy: पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई होगी। पुलिस कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश करेगी, जिसके#BiharCoachingControversy,#FaisalKhanNews,#PatnaCrime

‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

Patna Gangrape: पटना में दो डांसर बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक समारोह के बहाने बुलाकर 13 लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।#PatnaGangrape,#BiharCrime,#Naubatpur

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident