back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

आधी रात का कहर! पटना एयरपोर्ट से लौट रहे 3 दोस्तों की कार उड़ी हवा में – मौके पर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सीवान, देशज टाइम्स। गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत अफराद मोड़ के पास शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। पटना से लौट रही कार की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

पटना एयरपोर्ट से परिजन को रिसीव कर लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार, मृतकों में एहसानुल हक उर्फ बेचू, निवासी विशुनपक्का मोड़, नगर थाना क्षेत्र, आजाद आलम, पुत्र स्व. सिराजुद्दीन, निवासी नगर थाना क्षेत्र,अबरार अली, निवासी हयातपुर, जीबी नगर थाना क्षेत्र — हाल ही में सऊदी अरब (रियाद) से लौटे थे। परिजनों के मुताबिक, आजाद आलम अपने चचेरे भाई को एयरपोर्ट छोड़ने गए थे, और लौटते समय एहसानुल व अबरार के साथ थे।

- Advertisement -

अफराद मोड़ पर भीषण टक्कर, मौके पर ही तीन की मौत

रात करीब 12 बजे, तेज रफ्तार से आ रहे अनजान वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सभी युवक उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत से निकाला।

- Advertisement -

कार चालक गंभीर, पीएमसीएच में भर्ती

चालक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया है।चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इलाके में पसरा मातम, प्रशासन सतर्क

हादसे की खबर सुनते ही गोरेयाकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया।

पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच तेज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील से भारतीय Textile Stocks पर संकट?

Textile Stocks: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच हुए एक नए व्यापार समझौते ने भारतीय...

सोमवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘वध 2’ गिरी, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का दबदबा बरकरार!

Box Office Collection News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों की जंग जारी है,...

Bihar BJP President: नितिन नवीन का विधानसभा में ‘राजतिलक’, जब संजय सरावगी के साथ…सियासी मायने क्या है!

Bihar BJP President: सियासत की बिसात पर मोहरे बदलना आम बात है, लेकिन जब...

Pappu Yadav Bail: बेऊर जेल से बाहर आएंगे पप्पू यादव? आज विशेष MP/MLA कोर्ट में सुनवाई

Pappu Yadav Bail: बिहार की सियासी बिसात पर एक बार फिर कानूनी दांव-पेंच और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें