spot_img

पति कमाने गया अरब, पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, फिर हैवानों ने बाहर से कमरे में जड़ा ताला, घंटों सड़ती रही विस्तर पर लाश

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक परिवार में पति कमाने गया अरब के दुबई। पत्नी की गला दबाकर कर यहां कर दी उसके परिजनों ने हत्या। फिर हैवानों ने बाहर से कमरे में ताला जड़कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान घंटों विस्तर पर लाश सड़ती रही। बताया जाता है कि ससुराल वालों ने विवाहिता कीगला दबाकर हत्या करने के बाद शव को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए। महिला की मौत के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना का अंजाम रविवार की अहले सुबह दी गई। लेकिन लोगों को इसकी जानकारी देर रात 10 बजे के करीब हुआ। मामला मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव से एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी। प्राप्त सूचना के अनुसार ससुराल वालों ने हत्या के बाद शव को कमरे के अंदर बंद कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए।

- Advertisement -

अनुमान के अनुसार घटना का अंजाम रविवार को दी गई लेकिन लोगों को इसकी जानकारी सोमवार को अहले सुबह मिली। मृत विवाहिता मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव की कलामुद्दीन अंसारी की 26 वर्षीय पत्नी है । इधर घटना की जानकारी के बाद सोमवार को सुबह मैरवा थाने की पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है ।

जानकारी के अनुसार, यूपी के देवरिया जिले के बनकटा थाना अंतर्गत ईगुरी लाला के टोला निवासी शौकत अंसारी की पुत्री की शादी मैरवा थाना क्षेत्र के छोटकी बभनौली गांव निवासी करामतुल्लाह अंसारी के पुत्र कलामुद्दीन अंसारी के साथ 12 अप्रैल 2018 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सभी के मंजूरी से संपन्न हुई थी। मृतका के पति कलामुद्दीन अंसारी सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं।

मृतका के परिवार को घटना की जानकारी मुंबई में रहने वाले पड़ोसी ने घटना से संबंधित पूरी जानकारी फोन के माध्यम से दी । जिसके बाद मृतका की मां आसमा खातून अपने परिवार के लोगों के साथ रोती-बिलखती हुई सोमवार की सुबह मैरवा पहुंची और अपनी पुत्री को आगोश में लेकर विलाप करने लगी।

मृतका की मां आसमा खातून ने बताया कि उनकी पुत्री को पिछले कई माह से उनके ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था । सभी मिलकर दहेज के लिए उसको हमेशा मारते पीटते थे। इस मामले में पंचायती भी हो चुकी थी लेकिन समझौता नहीं हो सका था । अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना कोचिंग विवाद: खान सर की गिरफ्तारी पर आज कोर्ट में बड़ा फैसला! पुलिस का चौंकाने वाला दावा, पेश करेगी ‘ डायरी ‘

Bihar Coaching Controversy: पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज फायरिंग मामले में आरोपित फैजल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर आज अहम सुनवाई होगी। पुलिस कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश करेगी, जिसके#BiharCoachingControversy,#FaisalKhanNews,#PatnaCrime

‘डांस करने गई थीं 2 बहनें’… बेगूसराय के बाद अब पटना शर्मसार! तिलक समारोह में बुलाकर गैंगरेप, 13 पर FIR

Patna Gangrape: पटना में दो डांसर बहनों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तिलक समारोह के बहाने बुलाकर 13 लोगों ने दरिंदगी की। पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा।#PatnaGangrape,#BiharCrime,#Naubatpur

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident