spot_img

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा महेंद्रनाथ धाम मंदिर में भगदड़, 2 महिलाओं की पैरों तले कुचलकर मौत

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

सीवान जिले में ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर सुबह अचानक मची भगदड़ में दो श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई। इस भगदड़ में एक महिला घायल हो गई है।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही सीवान थाने और चैनपुर महादेवा ओपी पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक मृतकों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मोताब चौधरी की पत्नी लीलावती देवी और जीरादेई थाना क्षेत्र के पथार गांव की रहने वाली सुहागमती देवी शामिल हैं। घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी है। उसका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि मंदिर में जल चढ़ाने आये थे। पहली सोमवारी होने के कारण सुबह तीन बजे मंदिर का गेट खुल गया था। श्रद्धालुओं की भीड़ थी। लोगों के एक साथ घुसने के दौरान भगदड़ मच गई। इस वजह से हादसा हुआ। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मंदिर परिसर में सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। एक मृतका की पहचान हुसैनगंज के प्रतापपुर गांव निवासी मुस्ताक चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान हुसैनगंज के प्रतापपुर गांव निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी और शाहबाजपुर गांव निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी देवी के रूप में हुई है। शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।

दरअसल बिहार का बाबा महेंद्रनाथ मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। नेपाल के राजा महेंद्र वीर विक्रम सहदेव ने मेंहदार में खूबसूरत मंदिर को बनवाया और इसका नाम महेंद्रनाथ रखा था। सीवान से लगभग 32 किमी दूर सिसवन ब्लॉक के मेंहदार गांव में स्थित भगवान शिव के महेंद्रनाथ मंदिर का निर्माण नेपाल नरेश महेंद्र ने 17वीं सदी में करवाया था। वहीं भगवान शिव के प्रिय माह सावन में यहां भक्तों की भारी जुटती है। ऐसे में आज सावन के पहले सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच यहां जल चढ़ाने को लेकर भक्तों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसी दौरान दो महिला भीड़ में दब गई और उनकी पैरों तले कुचलकर मौत हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में 60 KM/h की रफ्तार से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में 60 KM/h की#BiharWeather,#IMDAlert,#RainWarning

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar