spot_img

– अजब तरह का है मौसम कि मौत ही मौत दिखती है…’वीरान’, पेड़ गिरे, दीवारें टूटीं, मकान जमींदोज, एक साथ 7 मौतें…’विकराल’

spot_img
- Advertisement -

बिहार में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान और बारिश से 7 की मौत, पेड़ों-दीवारों ने ली जान तूफान का तांडव और एक ही दिन में 7 लोगों की मौत, कई घर ढहे –वीरान बन गया इलाका। घर की छतें ढहीं, पेड़ गिरे और ज़िंदगी छिन गई – बिहार में तबाही का मंजर। तूफान से सात परिवार उजड़ गए! सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान।@सीवान,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से भारी तबाही, सीवान में 7 लोगों की मौत, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

सीवान, देशज टाइम्स | — बिहार में सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया। सबसे अधिक नुकसान सीवान जिले में हुआ, जहां अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की जान चली गई। मृतकों में महिलाएं, बुजुर्ग और मजदूर शामिल हैं। इस प्राकृतिक आपदा से दर्जनों पेड़ गिर गए, कई घरों की दीवारें और छतें ढह गईं, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

- Advertisement -

कौन-कहां-कैसे हादसे का शिकार हुआ?

स्थानमृतक का नामकारण
बहादुर गांव, बरहड़ियाशाहिद अख्तर (30)छत पर काम करते समय गिरने से मौत
बसांव, बसंतपुरनंदकिशोर सिंह (55)नीम का पेड़ गिरने से मौत
विशुनपुरा, बसंतपुरअलीमुन बेगम (40)महुआ का पेड़ गिरने से मौत
बाजितपुर, लकड़ी नवीगंजयूसुफ अली (35)कार पर बरगद का पेड़ गिरने से मौत
लखनौराकलपती देवी (52)दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत
माधोपुरचंद्रवंती देवीआम का पेड़ गिरने से मौत
सतवार, जीबी नगरश्रीराम प्रसाद (75)झोपड़ी ढहने से अंदर दबकर मौत

पेड़ गिरे, दीवारें टूटीं, मकान जमींदोज

तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ अचानक आए तूफान ने घरों की संरचना को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हैं। रास्ते अवरुद्ध हैं। कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, राहत कार्य जारी है।

- Advertisement -

सरकार का मुआवजा और राहत ऐलान

राज्य सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों के लिए सर्वेक्षण टीम तैनात किए गए हैं। आपदा राहत कोष से तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए चेतावनी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर भवनों से दूर रहें। संबंधित जिलों के डीएम और एसडीओ को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...