spot_img

अर्धनग्न नर्तकी…डीजे पर भोजपुरिया गाने… ‘पहले जैसे अब ना भलाई चलता जनी हट के सूती दहिया के दवाई चलता’ …और वर्दीधारी दारोगा-चालक की SP ने कर दी ‘ दवाई ‘ …दोनों सस्पेंड, देखें Viral Video

spot_img
- Advertisement -

अर्धनग्न नर्तकी। सामने फूहड़ भोजपुरिया गाना… पहले जैसे अब ना भलाई चलता जनी हट के सूती दहिया के दवाई चलता …और वर्दीधारी दारोगा और चालक की एसपी ने कर दी दवाई…दोनों सस्पेंड, देखें Viral Video। मामला, सिवान का है। वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी अमितेश कुमार ने दारोगा और चालक पर कार्रवाई की।

- Advertisement -

एसपी अमितेश कुमार ने दरोगा विनोद, सरकारी चालक रूपेश को किया सस्पेंड

सोशल मीडिया पर एक वर्दीधारी दारोगा और चालक का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे ऑर्केस्ट्रा में बार बाला के डांस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सीवान जिले के नारायणपुर गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के बाद एसपी अमितेश कुमार ने दारोगा विनोद कुमार और सरकारी चालक रूपेश कुमार को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया है।

- Advertisement -

ड्यूटी पर मस्ती, वर्दी में देखे गए दारोगा और चालक

दोनों कर्मी डायल 112 यूनिट से जुड़े हुए हैं। दारोगा विनोद कुमार और चालक रूपेश कुमार थे वर्दी में। घटना के वक्त दोनों ऑफिशियल ड्यूटी पर तैनात थे। बार बाला के ठुमकों का डांस प्रोग्राम एक शादी समारोह में हो रहा था। वीडियो में दिखा कि चालक ने डांसर को पैसे भी दिए। कैलाश कश्यप से वॉल से साभार…

- Advertisement -

कहां का है मामला?

मामला पचरूखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का है। लेकिन दोनों कर्मी जीरादेई थाना में पदस्थापित हैं। ऑर्केस्ट्रा का आयोजन शादी में हुआ था जहां यह वीडियो शूट किया गया।

वीडियो वायरल होते ही एक्शन में आई पुलिस

वीडियो में दारोगा और चालक के चेहरे साफ दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस की छवि पर उठे सवाल तो एसपी अमितेश कुमार ने बिना देरी के कार्रवाई की घोषणा की।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

लोगों का कहना है कि वर्दी की गरिमा को ठेस पहुंची। ड्यूटी के दौरान इस तरह की हरकतें आम जनता का भरोसा तोड़ती हैं। हालांकि, एसपी की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: सुल्तानगंज अफसर गोलीकांड: CID के DIG जयंत कांत ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पढ़िए रामधनी की पत्नी उप सभापति नीलम देवी और...

सुल्तानगंज गोलीकांड: भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए गोलीकांड मामले में नया मोड़ आ गया...

Darbhanga News: बड़ा प्रशासनिक बदलाव Sanskrit University Registrar डॉ. दिनेश झा बने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, राजभवन ने जारी की अधिसूचना, जानिए...

Sanskrit University Registrar: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव...

Bihar News: दिल्ली में बिहार के डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या का सच आया बाहर, गोली क्यों और कैसे चली? पढ़िए Bihar...

डिलीवरी बॉय की हत्या: दिल्ली के द्वारका इलाके में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की...