spot_img

बिहार में बच्चे की गर्दन काटकर हत्या, रविवार दोपहर रियाजउद्दीन की लाश को फेंका

spot_img
- Advertisement -

सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां एक नौ साल के बच्चे बूटन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को फेंककर अपराधी फरार हो गए। वह शनिवार से ही घर से लापता था। रविवार की सुबह उसकी लाश मिलते ही कोहराम मच गया। मामला, जिले के गौतम बुद्धनगर(जीबी नगर) तरवारा थाना क्षेत्र के काला डुमरा चवर का है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

रविवार की दोपहर एक बच्चे का शव बरामद होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव निवासी बाबु जान मियां का 09 वर्षीय पुत्र रियाजउद्दीन उर्फ बूटन के रूप में हुई है।

- Advertisement -

बच्चे के गले पर धारदार हथियार से काटने के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की गर्दन काट हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है । फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बूटन शनिवार के दोपहर से ही अपने घर से लापता था । बच्चें के लापता होने के अगले दिन शव घर से करीब 600 मीटर की दूरी पर चवर से बरामद किया गया है । बिहार में बच्चे की गर्दन काटकर हत्या, रविवार दोपहर रियाजउद्दीन की लाश को फेंका जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। इधर, लापता बच्चे की शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक के परिजन ने बताया कि मासूम बूटन शनिवार दोपहर घर के बाहर से अचानक गायब हो गया। इसके बाद परिजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक भी कुछ पता नहीं चला। वहीं रविवार को दोपहर ग्रामीणों ने चवर में शव को देखा। इसकी सूचना ने परिजनों को दी। इसके बाद शव की पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Transfer बिहार के लाखों शिक्षकों को झटका! तबादला प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्यों?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में हजारों शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। विधान परिषद चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने से निर्वाचन विभाग ने यह फैसला लिया। #BiharTeacherTransfer,#BiharElections,#ModelCodeOfConduct

बिहार में अब छूटेगा नहीं किसी का वोट! लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान शुरू |घर-घर सत्यापन, फॉर्म 6 से जुड़ेगा नाम

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल से नए और युवा मतदाताओं को भी मौका #BiharVoterList,#ElectionCommission,#BiharPolitics

Darbhanga Theft दरभंगा में घर खाली देख चोरों का धावा, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े | पढ़िए – चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

Darbhanga Theft: दरभंगा के बहादुरपुर में एक बंद घर से 20 लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार नकदी की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार मां की बीमारी के कारण बाहर था। सीसीटीवी फुटेज में चोर कै #DarbhangaNews,#BiharCrime,#TheftUpdate

Darbhanga School Holiday छात्रों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा के स्कूलों में अक्टूबर-नवंबर में कितने दिन की छुट्टी, कब बंद -कब खुलेंगे विद्यालय? देखें पूरा...

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 2026 के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। अक्टूबर और नवंबर में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा पर कुल 18 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसस #BiharSchoolHoliday,#BiharNews,#ChhathPuja2026