back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

ये शराब काल बन रहे हैं…सीवान में फिर तीन की मौत, 3 की हालत नाजुक… ले लिया लिखित

spot_img
- Advertisement -

बिहार के सीवान में संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों की मौत ((Three people died in Siwan) हो गई है, वहीं तीन अन्य गंभीर स्थिति में हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सभी ने बीती रात शराब पी थी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इसके बाद पेट में दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल में सभी ने दम तोड़ा। मौत के बाद परिवार वालों ने बिना पोस्टमॉर्टम के लिए शवों का अंतिम संस्कार कर (Suspicious death of three people in Siwan) दिया। पुलिस इसे सामान्य मौत बता रही है।

- Advertisement -

हद यह, घटना के बाद मृतकों के स्‍वजनों ने लिखकर दिया, इन मौतों के पीछे शराब का हाथ नहीं है। मृतकाें में एक बिंदा राम के स्‍वजनों ने लिखा कि वे पहले से टीवी के मरीज थे। ऐसे में सवाल उठता है कि उन्‍हें कैसा टीवी था तथा कहां इलाज चल रहा था? सवाल यह भी है, क्‍या उनकी कथित बीमारी का पेट दर्द व उलटी से कैसा संबंध था?

सबसे बड़ा सवाल यह कि एक गांव में तीन लोगों की संदिग्‍ध मौत व इसके पीछे जहरीली शराब की चर्चा के बावजूद पुलिस ने क्‍या कदम उठाया? तीनों मृतकों के स्‍वजनों के लिए एक ही हैंडराइटिंग में व एक ही स्‍याही से एक तरह के कागज पर लिखित जानकारी दी गई है। ऐसा क्‍यों, यह भी बड़ा सवाल है।

क्योंकि इस मामले में जहरीली शराब से मौत के बीच पुलिस-प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन एक साथ एक ही गांव में पेट दर्द व उलटी के बाद तीन लोगों की मौत के बाद सवाल उठ गए हैं। कुछ लोगों के अनुसार गांव में कुछ अन्‍य लोग बीमार हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि, वे कहां इलाज करा रहे हैं, इसका पता नहीं चल रहा है।

जानकारी के अनुसार सिवान के पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया गांव में मंगलवार की देर रात से बुधवार की सुबह तक संदिग्ध परिस्थितियों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भीखम राम, बिंदा राम और अर्जुन राम शामिल हैं। दबी जुबान में हो रही चर्चाओं की मानें तो तीनों की मौत शराब पीने से हुई है। पढ़िए हरदिया गांव की पूरी रिपोर्ट

मामला पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का है। आशंका जाहिर की जा रही है कि सभी ने एक साथ जहरीली शराब पी थी। परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतकों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी भीखम राम (60), बिंदा राम (62) और अर्जुन राम (50) के रूप में की गई है। आसपास के लोगों की माने तो तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कुछ अन्य लोग भी बीमार हैं, जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: जानिए ग्रहों की चाल और आपका भविष्य!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत ऊर्जा और ग्रहों की सूक्ष्म चाल, हमारे जीवन...

OPPO A6s 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका, लंबी बैटरी के साथ आया नया 5G Smartphone

5G Smartphone: भारत के तेज़ी से बढ़ते मिड-रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में ओप्पो ने अपने...

HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से Stock Market में उथल-पुथल: जानें क्या होगा आगे?

Stock Market: HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने देश के...

IIFCL Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों पर शानदार अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि करीब

IIFCL Recruitment: भारतीय अवसंरचना वित्त कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने साल 2026 के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें