बिहार में ADG स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार सरकार ने ADG स्तर छह अधिकारियों का तबादला किया है।
जानकारी के अनुसार, बिहार के छह IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। बिहार पुलिस के छह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नये पदों पर पदस्थापित व तबादला किया गया है। सभी एडीजे रैंक के हैं।
इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुनील कुमार झा को एससीआरबी व आधुनिकीकरण का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। देखें पूरी लिस्ट
जानकारी के अनुसार, सरकार ने ADG स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
ऐसा माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को लेकर बिहर सरकार पर उठ रहे सवाल को लेकर यह बड़ा निर्णय सरकार की तरफ से लिया गया है। क्योंकि एक साथ 6 अधिकारियों का तबादला करने साधारण बात नहीं है।
इसको लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर उठ रहे सवाल को लेकर यह बड़ा निर्णय सरकार की तरफ से लिया गया है।
जानकारी के अनुसार कारण यह है कि एक साथ छह अधिकारियों का तबादला करने साधारण बात नहीं है। क्योंकि, सभी ADG स्तर के अधिकारी हैं।
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है सुनील कुमार झा जो वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा व वितंतु बिहार पटना में थे उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक एससीआरबी व आधुनिकीकरण में नव पदस्थापन किया गया है।
निर्मल कुमार आजा को अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवा व वितंतु, डॉ. कमल किशोर सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त नागरिक सुरक्षा, राजेश कुमार
को पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, बिहार पटना, मो.शफीउल हक को पुलिस उपमहानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस उत्तरी मंडल मुजफ्फरपुर, विनोद कुमार
को जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में पटना पुलिस मुख्यालय में थे को पुलिस उपमहानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय मंडल पटना में भेजा गया है।