spot_img

Madhubani के हरलाखी Indo-Nepal Border पर जवानों ने दो देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस किया जब्त, तस्कर Nepal भागा

spot_img
- Advertisement -

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने सीमा पर दो देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की।

- Advertisement -

हालांकि, तस्कर वापस नेपाल भागने में सफल हो गया। वैसे, इसके बाद पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने नेपाल से भारत लाये जा रहे दो देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। एसएसबी ने जब्त कट्टा व कारतूस को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, नेपाल से हथियार की तस्करी की जानकारी पर कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने एएसआई राज कुमार के नेतृत्व में बड़ी योजना बनाते हुए एक टीम गठित करते हुए चौकसी बढ़ा दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics तेजस्वी यादव का RSS पर भड़काऊ बयान: "अंग्रेजों के सामने पैंट गीली करने वाले पीट रहे हमारी बहन-बेटियों को!"

इस दौरान एक तस्कर कागज में लपेटे हुए कट्टे को एक प्लास्टिक की थैली में लेकर बॉर्डर पीलर संख्या 285/2 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। लेकिन एसएसबी जवानों को देख तस्कर वापस नेपाल की ओर भागने में सफल हो गया। हालांकि भागने के दौरान तस्कर के हाथ से थैली नीचे गिर गया। जवानों ने विधिवत जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें:  बेतिया में पुलिस हिरासत में युवक की मौत: परिवार बोला- 'पुलिस ने मार डाला!' पढ़िए - पहले पूछताछ, फिर गिरफ्तारी अब गाड़ी से कूदने की बात?

इस संबंध में एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया ने बताया कि भारत नेपाल की सीमा पर होने वाली तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष नाका व गश्ती तेज कर दी गई है। ताकि दोनों देशों के बीच अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG