spot_img

Bihar Politics| सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी हुए “इंडिया” के…अब माछ भात की पॉटिक्स RJD के साथ.. मिलीं वीआईपी की झोली में ये 3 सीट…

सन ऑफ मल्लाह की राजनीति किनारे पर है वह भी कई महीनों बाद। वैसे, भाजपा ने इनकी नाव 2022 में ही डुबो दी थी जब इनके सारे विधायकों को बीजेपी ने खुद में समेट लिया। अकेले पड़ गए थे मुकेश सहनी। इसके बाद भी मुकेश सहनी इस चुनावी समर से पहले उसी भाजपा की शरण में जाने को बेताब थे। मगर बात बनी नहीं। अंतत. माछ भात की पॉलिटिक्स को तेजस्वी ने समझा। और, महागठबंधन के द्वार ऐसे खोल दिए मुकेश सहनी अब लोकसभा के साथ उसी नाव पर विधानसभा तक की डीलिंग फरियाएंगें। इतना भर ही नहीं। उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी एक सीट पर हाथ मल रहे हैं। पशुपति पारस खाली हाथ हैं। मगर, राजद ने अपनी 26 सीटों में से 3 सीटें मुकेश सहनी को देकर इन्हें मुकद्दर का सिकंदर बना दिया है। यानि, अब VIP महागठबंधन के खास फोल्डर में फ्रेम होकर नई राह पर निकल चुकी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics| सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी हुए राजद के…अब माछ भात की पॉटिक्स RJD के साथ। मिलीं वीआईपी की झोली में ये 3 सीट…जहां सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी राजद के साथ महागठबंधन इंडिया का हिस्सा बन गए हैं।

- Advertisement -

Bihar Politics| गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर की सीट वीआईपी की झोली में

गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर की सीट वीआईपी की झोली में मिली हैं। जहां सन ऑफ मल्लाह के एनडीए में जाने के सारे प्रयास अंतत: बिखर गए। राजद ने थामा। तेजस्वी से डील पक्की हो गई। संयुक्त घोषणा हो गया। और विकासशील इंसान पार्टी को तीन सीटें भी मिल गईं।

- Advertisement -

Bihar Politics| ये गठबंधन तो अभी चलेगा

जानकारी के अनुसार, वीआइपी को गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर सीटें दी गई हैं। शुक्रवार को राजद कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सहनी को दी जाने वाली सीटों का एलान किया। तेजस्वी ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए हुआ हमारा यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह सरकार देश मे संविधान खत्म कर तानाशाही लाना चाहती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: Nitish Z+ सुरक्षा पर तेजस्वी के सवाल और बिफरे अशोक चौधरी, पढ़िए ...'घटिया मानसिकता'

Bihar Politics| अब गठबंधन तय हो गया है।

वीआईपी के विधायकों को अपनी पार्टी में विलय कराकर मुकेश सहनी को राजनीतिक कंगाली तक पहुंचा दिया। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में जाने के कयास लगने लगे। बाद में यह भी कहा गया कि मुकेश सहनी की लोकसभा से लेकर विधानसभा तक की डीलिंग सफल नहीं हो पाई। इसके बाद मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव के बीच की नजदीकी बढ़ी और अब गठबंधन तय हो गया है।

Bihar Politics | नारा लगाने वाले हैरान रह जाएंगे। हमलोग प्रोग्रेसिव और विजन वाले हैं…क्यों बड़े भाई

प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में मुकेश सहनी ने ज्वाइन कर लिया है। काफी परिश्रम और मेहनत किया है। भाजपा ने इनके दल को तोड़ा है। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। 400 पार का नारा लगाने वाले हैरान रह जाएंगे। हमलोग प्रोग्रेसिव और विजन वाले हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने मुकेश सहनी को बड़े भाई कहकर संबोधित किया। कहा, महागठबंधन में हम उनका स्वागत करते हैं। बिहार के हित के लिए उन्होंने बड़ा निर्णय किया है। हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि साथ लेकर चलें और सम्मान दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...