back to top
22 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar और Sri Lanka के प्राचीन आपसी सौहार्द्र फिर से जगे, बोधिवृक्ष, दलाईलामा की चर्चा के बीच Nitish Kumar से मिले Sri Lankan High Commissioner, CM को श्रीलंका आने का न्यौता

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

1 अणे मार्ग में हुई मुलाकात में सीएम नीतीश और श्रीलंका के उच्चायुक्त के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित बोधिवृक्ष का दर्शन कराया एवं उससे संबंधित विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। बोधिवृक्ष की परिष्करण प्रार्थना दलाई लामा की ओर से 4 जनवरी 2013 को की गई। इस बोधि वृक्ष को 2 नवम्बर 2011 को रोपा गया था।

बोधि वृक्ष की परिष्करण प्रार्थना दलाई लामा द्वारा 04 जनवरी 2013 को की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि श्रीलंका के उच्चायुक्त को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भी भ्रमण करायें।

दरअसल, प्राचीन काल से ही बिहार एवं श्रीलंका का आपस में सौहार्द्रपूर्ण संबंध रहा है। महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बिहार आते हैं।

मुख्यमंत्री ने अशोक मिलिन्डा मोरागोडा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही श्रीलंका के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को श्रीलंका आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रीलंका के उच्चायुक्त को पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क का भी भ्रमण करायें। मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के उच्चायुक्त अशोक मिलिन्डा मोरागोडा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह उपस्थित थे।

प्राचीन काल से ही बिहार एवं श्रीलंका का आपस में सौहार्द्रपूर्ण संबंध रहा है। श्रीलंका के कोलंबो हवाईअड्डा से बिहार के गया हवाईअड्डा तक सीधे उड़ान की सुविधा है। महात्मा बुद्ध की ज्ञानस्थली होने के कारण श्रीलंका से बड़ी संख्या में बौद्ध श्रद्धालु बिहार आते हैं, जिन्हें राज्य सरकार की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।

 

जरूर पढ़ें

Mithila बना शिवमय! सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब…गौतमकुंड से भैरवनाथ तक – भक्तों ने नापी आस्था की कठिन डगर,...

जाले, दरभंगा। सावन माह की दूसरी सोमवारी पर मिथिला क्षेत्र विशेषकर दरभंगा, मधुबनी और...

Har Har Mahadev की गूंज से गूंज उठा कुशेश्वरनाथ धाम, सावन की दूसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवभक्ति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं का...

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा | उत्तर बिहार के प्रसिद्ध बाबा कुशेश्वरनाथ धाम में सावन की दूसरी...

Darbhanga में एक्टिव बाइक चोर गैंग? मिनटों में बाइक हो गई गायब, CCTV फुटेज खंगाल रही Police

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुर पुरानी बाजार सब्जी मंडी...

Darbhanga में हैवानियत! अवैध धंधे का विरोध करने पर घर में घुसकर बेरहमी से पीटा… महिलाओं को भी नहीं बख्शा, जानिए

आंचल कुमारी, कमतौल, दरभंगा | दरभंगा जिला अंतर्गत कमतौल थाना क्षेत्र के राढ़ी पूर्वी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें