spot_img

Internet बंद: विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, दो पक्षों के बीच झड़प के बाद इंटरनेट सेवा बंद

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के बाद अगले दो दिनों तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म बैन करने का आदेश जारी किया गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

छपरा शहर समेत अनुमंडल क्षेत्र में आज से लेकर 29 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे तक इंटरनेट सोशल साइट्स सेवा को बंद कर दिया गया है। जिन सोशल साइट्स को बंद किया गया है, उसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प, गूगल समेत अन्य 12 प्लेटफार्म शामिल हैं।

- Advertisement -

आज शुक्रवार के दिन अहले सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प और पत्थरबाजी के बाद छपरा पुलिस प्रशासन ने दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, प्रशासन ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस शहर के हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी वहां की स्थिति सामान्य है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime नालंदा में कैसी वारदात: 'कहां जा रहे हो?' पूछना पड़ा महंगा, पड़ोसी ने ले ली जान |बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि यह आदेश रेलव, बैंकिंग सेक्टर व अन्य सरकारी सेवाओं पर लागू नहीं होगा। छपरा के भगवान बाज़ार थाना क्षेत्र के नई बाज़ार इलाक़े में विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना है। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  लखीसराय में पुलिस पर भीषण हमला: जुआरियों ने सिर फोड़ा, दारोगा लहूलुहान, 12 दबोचे गए!

गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि सारण के डीएम और एसपी ने रिपोर्ट किया है कि छपरा सब डिवीजन में असामाजिक तत्व इंटरनेट के माध्यम से ऑब्जेक्सनेबल कंटेंट प्रसारित कर सकते हैं। इससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति गंभीर हो सकती है। इसके मद्देनजर छपरा सदर सब डिवीजन में शांति स्थापित करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  शर्मनाक मगर फाइलिंग | PM Modi Trump ! PM मोदी ने ट्रंप से करवाई अपनी तारीफ, कांग्रेस का सनसनीखेज दावा

घटना के बाद इलाक़े में एसपी के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है। बताया जाता है। मां दुर्गा का जुलूस निकल रहा था। इसके बाद एक पक्ष की ओर से पत्थरबाज़ी की गई। पुलिस ने बताया कि जिले के भगवानबाजार में स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शर्मनाक मगर फाइलिंग | PM Modi Trump ! PM मोदी ने ट्रंप से करवाई अपनी तारीफ, कांग्रेस का सनसनीखेज दावा

PM Modi Trump: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ करवाने के लिए पैसे दिए। यह दावा अमेरिकी लॉबिंग फर्म की फाइलिंग से सामने आ#PMModi,#DonaldTrump,#Congress

मुजफ्फरपुर रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज से मचा हड़कंप! लेकिन प्रशासन ने 5 मिनट में टाल दी बड़ी तबाही

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रशासन और IOCL की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रिसाव को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।#MuzaffarpurNews,#GasLeak,#BiharSafety

Supaul News दिवाली पर घर आ रहा था सुपौल का सूरज, पहुंची लाश| पंजाब में कार से कुचलकर मौत

Supaul News: सुपौल के छातापुर प्रखंड निवासी 25 वर्षीय सूरज उरांव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के लिए घर लौट रहा सूरज अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़#SupaulNews,#PunjabAccident,#DiwaliTragedy

दहशत! दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी खेल, नेपाल से आए हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के मेजरगंज में दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी वारदात हुई। नेपाल से आए हमलावरों ने सोनू पटेल नामक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, जबकि एक अन्य ग#SitamarhiNews,#NepalBorderCrime,#BiharCrime