spot_img

Madhubani के जयनगर SSB DIG Muzaffarpur दीपक कुमार के साथ इंडो-नेपाल बोर्डर की इंटेलिजेंस निगहबानी की बनी रणनीति

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर प्रतिबंधित वस्तुओं व तत्वों पर रखें कड़ी नजरः डीआईजी एसएसबी, सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। एसएसबी 48वीं वाहिनी के प्रांगण में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक आयोजित हुई। इसमें एसएसबी डीआईजी मुजफ्फरपुर दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक का संचालन कार्यवाहक कमांडेंट संतोष कुमार निमोरिया की ओर से किया गया।

- Advertisement -

इसमें सहयोगी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा परिदृश्य, हथियारों और गोला-बारूद और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी, धार्मिक कट्टरवाद, जाली भारतीय नोटों की तस्करी, मानव तस्करी, भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण, सक्रिय वामपंथी उग्रवादी, माओवादी गतिविधियों और रोकथाम पर व्यापक चर्चा हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा!

इस अवसर पर डीआईजी दीपक कुमार, डीआईजी (आईपीएस), कमांडेंट 20 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, 48वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, 51वीं बटालियन और 71वीं बटा लियन सशस्त्र सीमा बल एवं सहयोगी एजेंसियों के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्र के मुख्यालय के डीआइजी दीपक कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के साथ हमारे मित्रतापूर्ण संबंध है।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक, जल्दी करें

इस संबंध को बनाए रखने के लिए समय-समय पर बैठक करना जरूरी है। बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल ने इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखी है, जिसमें सहयोगी एजेंसियों की भूमिका और योगदान सराहनीय है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के 40 लाख बच्चों की चमकी किस्मत, अब स्थानीय भाषाओं में होगी पढ़ाई! | पढ़िए -क्षेत्रवार – 1.20 करोड़ पुस्तकों की होगी छपाई

Bihar Education Department: बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के 40 लाख बच्चों को स्थानीय भाषाओं में मुफ्त किताबें मिलेंगी। इस पर लगभग 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ऑडी की नई कूप-एसयूवी ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और इंजन की ताकत

Audi Q5 Sportback: ग्लोबल मार्केट में नई Audi Q5 Sportback से पर्दा उठ गया है। दमदार V6 इंजन, एडवांस OLED स्क्रीन और नए फीचर्स से लैस इस कूप-एसयूवी की पूरी डिटेल जानिए।

वाराणसी पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, काशी विश्वनाथ दरबार में टेका माथा

Shravan Kumar Kashi Vishwanath: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी जनसभा की तैयारि

BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक, जल्दी करें

BPSC TRE 4 के तहत बिहार में 33,320 शिक्षक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। फीस जमा करने और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख नजदीक है।