back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | सरस्वती पूजा मनाने स्कूल जा रहे छात्र की वाहन से कुचलकर मौत, विरोध में शव के साथ एनएच 227 पर प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | सरस्वती पूजा मनाने स्कूल जा रहे छात्र की वाहन से कुचलकर मौत, विरोध में शव के साथ एनएच 227 पर प्रदर्शन की बड़ी खबर है जहां हरलाखी में ये क्या हो गया। ऐन सरस्वती पूजा के दिन चार पहिया वाहन की ठोकर से नौ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई है।

- Advertisement -

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News |ग्रामीणों में आक्रोश इतना फूटा,शव के साथ उतर गए सड़क पर

इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बालक सरस्वती पूजा मनाने स्कूल जा रहा था। इसी दौरान वह वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना से ग्रामीणों में आक्रोश इतना फूटा, शव को एनएच 227 पर रखकर जाम कर दिया। हादसा, थाना क्षेत्र के फूलहर गांव स्थित एसएसबी कैंप के नजदीक हुआ है।

- Advertisement -

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | हरलाखी के फूलहर गांव में कोहराम

जानकारी के अनुसार, हरलाखी थाना क्षेत्र के फूलहर गांव में उस समय कोहराम मच गया जब एनएच 227 पर एक अज्ञात वाहन के ठोकर से 9 वर्षीय बालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बालक की पहचान स्व. अशोक कुमार के 9 वर्षीय पुत्र आशिक कुमार के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Delhi Terror Alert: राजधानी दिल्ली में मंडराया आतंकी हमले का खतरा, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था आशिक कुमार

मृत बालक गांव के ही एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की सुबह करीब दस बजे घर से तैयार होकर सरस्वती पूजा में शामिल होने पैदल विद्यालय जा रहा था। इस दौरान एक सफेद रंग की कार बालक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी तत्काल पहुंचे

मृत बालक के परिजन व ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मृत बालक के स्वजनों में चीख पुकार मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सहनी व सीओ रीना कुमारी पीएसआई आदित्य कुमार, प्रीति कुमारी सहित अन्य पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के सभी बिंदुओं की जानकारी ली।

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | वाहन चालक के फरार होने से ग्रामीणों में आक्रोश

तदुपरांत अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गई। इस बीच आरोपित वाहन चालक के फरार होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा।आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को एनएच पर रखकर सड़क जाम कर दिया।

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | मुआवजा राशि का चेक  और वाहन चालक की गिरफ्तारी पर अड़े थे आक्रोशित लोग

ग्रामीणों का कहना था कि पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का चेक अभी दिया जाय और फरार वाहन चालक को गिरफ्तार किया जाय। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर आवागमन को बाधित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Vibrant Village Program से बदलेगी 36 गांवों की सूरत, विकास के लिए बना शानदार प्लान, जानें क्या-क्या बदलेगा

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | स्थानीय लोगों और प्रशासनिक पहल से मानें लोग

लेकिन स्थानीय मुखिया पति रंजीत ठाकुर व सरपंच पति प्रमोद साह सहित कुछ अन्य लोगों की पहल व प्रशासनिक सूझबूझ से सड़क जाम को हटाकर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में मृत बालक के परिजन के आवेदन पर अग्रिम प्रक्रिया की जायेगी।

यह भी पढ़ें:  Amit Shah Bihar Visit: सीमांत गांवों में शाह का शंखनाद, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर Amit Shah Bihar Visit से सियासी हलचल तेज, जानिए सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण और दोहरे एजेंडे

Madhubani News | Madhubani Accident News | Harlakhi News | दो वर्ष पूर्व हुई थी पिता की मौत

मृत बालक आशिक के पिता की मौत दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। बालक तीन भाईयों में बीच का था। पिता के असमय मृत्यु के बाद मां संजीता देवी मेहनत व मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण व शिक्षा दिला रही है। बालक की मौत से मां व भाई का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में ‘SKY’ के लिए दीवानगी की नई मिसाल!

Suryakumar Yadav: क्रिकेट के मैदान पर जब भी 'SKY' यानी सूर्यकुमार यादव उतरते हैं,...

EPFO: 50,000 रुपये सैलरी पर ऐसे पाएं रिटायरमेंट में 5.5 करोड़ का फंड!

EPFO: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सिर्फ काम करना ही काफी नहीं, बल्कि...

T20 World Cup: भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8: कब, कहां और कैसे देखें सीधा प्रसारण?

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने वाला है! आईसीसी टी20 विश्व...

CMA Exam जून 2026: आईसीएएमएआई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल और आवेदन प्रक्रिया

CMA Exam: कॉस्ट अकाउंटेंसी की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें