गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां शहर में एक पूजा पंडाल के पास अचानक भगदड़ मच गई। इसके बाद इस भगदड़ में कुल तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं लगभग एक दर्जन घायल लोगों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अचानक शोर मच गया जिससे वहां मौजूद लोग डर कर भागने लगे। इसी दौरान महिलाएं गिर गईं और भाग रहे लोगों ने उन्हें कुचल दिया। पूजा समिति के सदस्य और सुरक्षा बलों के जवान लोगों को समझाने में लगे थे।
घटना के दौरान हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। हाल ये था कि लोग धक्का मुक्की करते हुए आगे बढ़ने की फिराक में एक दूसरे पर चढ़ने को आमादा थे। वहां भगदड़ मचने से दो बुजुर्ग महिलाओं और एक बच्चे मौत हो गई। एसपी स्वर्ण प्रभात ने भगदड़ से जुड़ी घटना की पुष्टि की है।
स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भगदड़ मचने से दो बुजुर्ग महिला और एक 5 साल का बच्चा भीड़ के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि पंडाल में भक्तों की भीड़ ज्यादा थी। यह घटना शहर के चीनी मिल रोड पर राजा दल के पास हुई है। पुलिस ने पंडाल में भीड़ को देखते हुए प्रवेश पर रोक लगा दी है। पढ़िए पूरी खबर
अब प्रशासन ने मेले पर आंशिक पाबंदी लगा दी है। गोपालगंज शहर में ही हुए इस घटना के बाद अब जिला प्रशासन ने शाम 4 बजे के बाद मेले पर रोक लगा दी है। रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पंडाल में भगदड़ में दो महिलाओं के साथ एक बच्चे की मौत हो गई।
इस घटना में 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें से चार की स्थिति गंभीर है। गंभीर लोगों को गोरखपुर रेफर किया गया है। जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है।
घटना के बाद डीएम नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस पूरे मामले में डीएम ने जांच का आदेश दिया है। इस मामले की जांच सदर अनुमंडल के एसडीओ करेंगे।
वहीं इस घटना में म’रने वालों की पहचान कर ली गई है। जिस बच्चे की मौ’त हुई, उसका नाम आयुष कुमार था। वह मांझा थाना क्षेत्र के सनाठ मठिया निवासी दिलीप राम का पुत्र था। जबकि मौ’त की शिकार एक महिला 55 वर्षीय उर्मिला देवी कुचायकोट के सासामुसा निवासी रविंद्र शाह की पत्नी थी और दूसरी महिला नगर थाना के बसडीला निवासी भोज शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी शांति देवी थी।