मई,17,2024
spot_img

Bihar News: सुपौल में बोले उपेंद्र कुशवाहा, व्यक्ति के बोलने से नहीं प्रदेश अध्यक्ष के बयान से क्लियर हो गया चिराग कहां हैं

spot_img
spot_img
spot_img

सुपौल। बिहार यात्रा के छठे चरण के अंतिम दिन गुरुवार को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सुपौल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

इस दौरान आइवी में पत्रकारों से बातचीत करते कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं से रूबरू होना और जातीयगणना के प्रति माहौल बनाना है।

मंत्री शाहनवाज हुसैन और नीरज कुमार सिंह के चिराग पासवान को एनडीए के अंग कहे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति क्या बोलता है यह कोई मायने नहीं रखता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चिराग के मामले में अपना बयान दे दिया जो आधिकारिक बयान है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के सरकारी स्कूलों में मंगल ही मंगल...अब, Mid Day Meal में मिलेंगी बच्चों को गरमा गरम दूध

जातीय गणना अगर कोई राज्य अपने दम पर कराती है तो उसका उतना फायदा नहीं मिलेगा अगर भारत सरकार कराती है तब समुचित लाभ मिलेगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव उनकी पार्टी लड़ेगी यह अंतिम फैसला है लेकिन पहले हमारी कोशिश होगी भाजपा के साथ लड़े, क्योंकि हम एनडीए के अंग हैं लेकिन इसमें अगर कोई कठिनाई हुई तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों कोविड से हुए दो कार्यकर्ताओं लालेश्वर विश्वास और गौरी शंकर पौद्दार के निधन पर उनके घर पहुंच उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा पुलिसिंग में अर्से बाद...अक्स अपना देखिए....

मौके पर स्थानीय सासंद दिलेश्वर कामत, विधायक रामविलास कामत, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, हरिकांत झा, ओम प्रकाश यादव सहित जदयू के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें