back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 6, 2026
spot_img

India–Nepal border पर चाइनीज सेब के तस्करों को पटना से पहुंची टीम ने दबोचा, छह ट्रक जब्त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
सुपौल। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं बटालियन और पटना से पहुंची एसओजी दस्ते के संयुक्त अभियान में तस्करों के दल को चाइनीज सेब के साथ दबोचा है।
45 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के डिप्टी कमांडेंट(ऑपरेशन) नारायण राम खदाव ने बताया कि पटना से मिली जानकारी के मद्देनजर एसएसबी की टीम पूर्व से ही हाई अलर्ट पर थी। एसएसबी को जानकारी मिली थी कि भारत-नेपाल की सीमा से बड़ी मात्रा में शराब की खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचाने की कवायद चल रही है। वहीं दूसरी खुफिया एजेंसी से यह भी सूचना थी, कि चाइनीस सेब के कारोबारी सेब की बड़ी खेप भारतीय शहरों तक भेजने की तैयारी में हैं। जिसके बाद वीरपुर थाना, बलुवा बाजार थाना, भीम नगर ओपी समेत कई थानों की पुलिस, एसएसबी के जवान और एसओजी पटना की टीम ने सीमावर्ती इलाकों के मुख्य मार्गों पर चौकसी का जाल बिछा दिया । इससे सेब  की बड़ी खेप के तस्कर एसएसबी और पुलिस द्वारा बिछाए जाल में फंसते चले गए।
छापेमारी दल को यह पहले से सूचना थी कि वीरपुर भीमनगर रोड में अवस्थित मां काली फ्लाई ऐश ईट भट्ठे के मालिक सुमन गुप्ता के फैक्ट्री परिसर में ही इन कारोबारियों का जमावड़ा होता है। डिप्टी कमांडेंट ऑपरेशन का भी मानना था कि सीमावर्ती इलाके के शराब के बड़े कारोबारी भी शराब की तस्करी में इसी परिसर का उपयोग करते हैं। लिहाजा इस मामले की भी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर से शनिवार की देर रात किशनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़-गनपतगंज मुख्य सड़क के मुरली गांव में एक कंटेनर से ले जा रहे 190 कार्टून शराब किशनपुर पुलिस ने बरामद किया।
File Photo: Chinese apple smugglers caught on India-Nepal border, six trucks seized
File Photo: Chinese apple smugglers caught on India-Nepal border, six trucks seized
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डिफेंस स्टॉक्स: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारतीय रक्षा कंपनियों में आया बूम!

Defence Stocks: जब भी वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियाँ अस्थिर होती हैं, बाजार की चाल अप्रत्याशित...

Realme C83 5G लॉन्च: 7000mAh बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ, कीमत सिर्फ ₹13,499!

Realme C83 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हमेशा से ही बजट-फ्रेंडली और दमदार फीचर्स...

Salman Khan News: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ री-रिलीज़: क्या बन पाएगी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली वापसी?

Salman Khan News: सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म...

देश की सबसे कम उम्र की CA बनीं राजस्थान की राजकुमारी, CA Final Result से रचा नया कीर्तिमान

CA Final Result: राजस्थान की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें