back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

ये इश्क़ नहीं आसां…प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, भरी पंचायत में कह दी यह बात, फेसबुक पर हुआ प्यार, और… पढ़िए पूरा खबर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement
सुपौल। बिहार में सुपौल जिले के वीरपुर निवासी प्रेमिका और महद्दीपुर निवासी प्रेमी के बीच फेसबुक पर प्यार हुआ फिर दीदार हुआ और जब सबकुछ हो गया तो प्रेमी-प्रेमिका से कन्नी काटने लगे।
इस बीच प्रेमिका को भनक लग गई की उसका प्रेमी किसी अन्य से शादी करने की तैयारी कर रहा है। बस यह बात प्रेमिका को रास नहीं आया और वह पंचायत लेकर पहुंच गयी प्रेमी के घर। फिर जो हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के महद्दीपुर बाजार में एक प्रेमिका अपने परिजन के साथ प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया।
प्रेमिका के द्वारा प्रेमी के घर हंगामा बरपे जाने के बाद प्रेमी के परिजनों ने उसका विरोध करना शुरु कर दिया। दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। जिसके बाद वीरपुर निवासी प्रेमिका ने भरी पंचायत में पंचों के बीच खड़ी होकर अपनी आप बीती सुनाई। इतना ही नहीं प्रेमिका ने हरहाल में अपने प्रेमी से ही निकाह करने की बात भी कही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचों के प्रयास से प्रेमी की शादी जहां फिक्स हुई थी उस लड़की वालों को भी स्थिती की जानकारी दी गई। जानकारी के बाद सुपौल निवासी लड़की के परिजन भी आनन-फानन में वहां पहुंच गए। जिसके बाद पंचों ने तीनों पक्षों प्रेमी-प्रेमिका और लड़की वालों के बीच गंभीरतापूर्वक वार्ता कर मामले को सुलझा लिया। कथित प्रेमी के परिजन वीरपुर निवासी प्रेमिका से निकाह के लिए राजी हो गये। जिसके बाद प्रेमी के सुपौल वाली लड़की से शादी करने और बारात निकलने की तैयारी धरी की धरी रह गई।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nora Fatehi का ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब: ‘शांति की बात करने में भी दिक्कत है, तो अपने अंदर झांकें’

Nora Fatehi News: मिडिल ईस्ट में बढ़ती अशांति और युद्ध जैसे गंभीर हालातों के...

Nissan Gravite MPV: निसान ग्रेवाइट की डिलीवरी हुई शुरू, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

Nissan Gravite: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी ने दस्तक दे दी...

Delhi Police: होली पर दिल्ली पुलिस का अभेद्य घेरा: हुड़दंगियों पर लगेगी लगाम, नशे में ड्राइविंग पड़ेगी भारी!

Delhi Police: रंगों का त्योहार होली, उमंग और मस्ती का पर्याय। लेकिन इस मस्ती...

Nirahua on Bhojpuri Industry: क्यों नहीं बन पाई साउथ जैसी, निरहुआ ने खोली पोल! पढ़िए…अरे भाई लोग, का हाल बा!

Nirahua on Bhojpuri Industry: अरे भाई लोग, का हाल बा! आज हमरा भोजपुरिया सुपरस्टार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें