back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

सुपौल में दवा व्यवसायी के घर भीषण डकैती, नकाबपोश अपराधियों ने मचाया तांडव, गृहस्वामी पर जानलेवा हमला कर लूट लिए 15 लाख के जेवर और कैश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल में भीषण डकैती हुई है। वह भी करजाईन थाना से महज 600 मीटर की दूरी पर। दवा व्यवसायी हीरालाल दास के आवास में बीती रात करीब 2 बजे पीछे के रास्ते से आए डेढ़ दर्जन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर लगभग पंद्रह लाख से अधिक के जेवर और कैश लूट लिए।

- Advertisement -

इस दौरान अपराधियों ने गृहस्वामी को जमकर पीटा भी। लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की और धारदार हथियार से गृहस्वामी हीरालाल दास पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल होने के बाद भी गृहस्वामी ने आसपास के लोगों से मदद के लिए शोर मचाया।

- Advertisement -

घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक लोहे काे काटने के लिए लाया गया एक ऑक्सीजन सिलेंडर मिला औऱ उससे आगे कट्टर मशीन भी मिला। घटना की जानकारी पर वीरपुर एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर बदमाशों को धरपकड़ के लिए सुराग जुटाते नजर आए। घटनास्थल पर छुटे समान के आधार पर बदमाशो तक पहुंचने के लिए उन्होंने एसएसबी का डॉग-सकॉड टीम को बुलाया जो बदमाशों के जाने की दिशा में काफी दूर तक गया लेकिन कोई खास सफलता नही मिल सका।

- Advertisement -

लोगों की आने की आहट सुनकर बदमाश लूट के समान एवं रुपये लेकर पीछे के रास्ते से ही भाग निकले। भागने के क्रम में बदमाशों का मास्क, लुंगी, जूता, टोर्च एवं लौहे का रॉड रास्ते में छूट गया।

इधर शोरगुल पर आए पड़ोसियों ने घटना की सूचना करजाईन थाना को दिया औऱ घायल गृहस्वामी हीरालाल दास को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल गृहस्वामी हीरालाल दास को बाहर रेफर कर दिया।

परिजन ने बताया कि फिलहाल उनका ईलाज दरभंगा में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही करजाईन थानाध्यक्ष संजीब कुमार अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे लेकिन तबतक बदमाश भाग निकला। उन्होंने भागने की दिशा में कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन बदमाश उनके हत्थे नहीं चढ़ा।

एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि वैज्ञानिक सिस्टम से बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। उनके जांच के आधार पर जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 04 मार्च 2026 का दैनिक भविष्यफल और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की रहस्यमयी शक्तियां और ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर...

04 मार्च 2026: बुधवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है।...

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें