back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Bihar News : बच्ची ने चोरी करते पकड़ा तो युवक को कह दिया चोर, रंजिश में पड़ोसी ने 6 साल की मासूम की हत्या कर दी, घर में ही मिट्टी खोदकर दफनाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर आ रही है। सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 18 इस्लामपुर में बुधवार की सुबह सनसनीखेज़ मामला सामने आया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जहां एक बेरहम पड़ोसी ने घर के सामने से गुजर रही 6 साल की मासूम बच्ची का बेरहमी से कत्ल कर घटना को छुपाने के लिए घर में ही शव को दफन कर दिया।

- Advertisement -

अपने ही घर में चोरी करते देख लिया

पीड़ित परिजन मो. हसन का आरोप है कि उसकी 6 साल की बेटी सानिया उर्फ आमना उस समय आरोपी मो. राशिद के घर के सामने से गुजर रही थी और सानिया ने आरोपी को उसके अपने ही घर में चोरी करते देख लिया।

कहा गया है कि इसी से बचने के लिए आरोपी राशिद ने बच्ची को पहले तो गला रेतकर उसकी हत्या कर दी फिर उसकी लाश को घर में ही दफन कर दिया ताकि किसी को भनक नहीं लग सके। जब देर रात तक सानिया की उसके परिजन ने खोजबीन की, जब कहीं नहीं मिलर तो आरोपी के घर की तलाशी के क्रम में देखा गया कि उसके घर की मिट्टी के नीचे कुछ छुपाया गया है।

खोदने पर सानिया की लाश निकली। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया गया है कि आरोपी बदमाश किस्म का व्यक्ति है और कई बार चोरी छिनतई के आरोप में अंदर जा चुका है।

इस घटना में खास बात यह है कि उक्त आरोपी को कल ही शराब पीने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इधर जब हत्या का भी आरोप उस पर लग गया है तो पुलिस इस मामले में भी पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एसडीपीओ इंद्र प्रकाश ने कहा कि आरोपी को शराब के नशे में मंगलवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स: 4 मार्च के लिए नए कोड्स लाइव, जानें कैसे पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स

मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और गेमर्स...

Holi 2026: जानें भगवान कृष्ण और राधा रानी ने कैसे खेली रंगों वाली होली

Holi 2026: रंगों का पावन पर्व होली, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अविभाज्य...

होली विशेज 2026: डिजिटल दौर में ऐसे भेजें रंगों भरी शुभकामनाएँ

Holi Wishes: जैसे-जैसे रंगों का त्योहार होली नजदीक आता है, आधुनिक डिजिटल युग में...

होली 2026: जानिए इस पावन पर्व का महत्व, कथा और शुभ मुहूर्त

Holi 2026: सनातन धर्म में होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें