back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

NH 57 पर दो बाइक में भीषण टक्कर, सड़क पर गिरे 6 लोग, पीछे से आया ट्रक ने कुचला, मधुबनी के युवक समेत 3 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के सुपौल में एक भीषण सड़क हादसे (Road accident in Supol) में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -

घटना निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी और हरियाही के बीच एनएच-57 पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ है। यहां पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद दो बाइक पर सवार 6 लोग एनएच-57 की ओर निकले थे।

- Advertisement -

इसके बाद दोनों के बाइक की आपस में टक्कर हो गई. और बाइक पर सवार 6 लोग सड़क पर गिए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, इसके बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार मधुबनी जिला के घोघरडीहा निवासी सोनू कुमार राय की जिसकी उम्र करीब 18 साल है की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके साथ बैठे संजय राय और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि दूसरे बाइक से जा रहे अन्धरामठ थाना क्षेत्र के न्योर निवासी मो. आरिफ और सरायगढ़ भपटियाही निवासी मो शफीक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई. तो वहीं न्योर गांव के रहनेवाले मो. मुस्ताक और मो. साकिब गंभीर रूप से जख्मी हैं. गंभीर अवस्था में घायलों को इलाज के लिए निर्मली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी और हरियाही के बीच एनएच-57 पर एक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गये, जिनकी हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद दो बाइक पर सवार छह लोग एनएच-57 की ओर निकले थे। इस क्रम में दोनों बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सभी छह लोग सड़क पर गिर गये। इस दौरान तेज रफ्तार आ रहे भारी वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई । तीन अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है । सभी की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

घटना में एक बाइक सवार मधुबनी जिला के घोघरडीहा निवासी सोनू कुमार राय (18) की मौत मौके पर ही हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार संजय राय और एक अन्य जख्मी हैं। दूसरे बाइक पर सवार अन्धरामठ थाना क्षेत्र के न्योर निवासी मो. आरिफ और सरायगढ़ भपटियाही निवासी मो. शफीक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई। न्योर गांव निवासी मो. मुस्ताक और मो. साकिब गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों का इलाज निर्मली अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है।

देर तक सड़क पर पड़ा रहा शव
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे से पहले दोनों बाइक सवार पेट्रोल पंप की तरफ से आए थे. कुछ दुर चलने के बाद दोनों बाइक सवार आपस में टकरा कर सड़क पर गिर गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. लोग जब तक उनकी कुछ मदद कर पाते तबतक पीछे से आ रही एक भारी गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया. घटना के बाद काफी देर तक घटना स्थल पर मृतकों का शव पड़ा रहा. इसके बाद लोगों ने उसके जेब में रखें अलग-अलग डॉक्यूमेंट के सहारे उनके परिजनों से संपर्क साधा और घटना की सूचना दी.

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
घटना की सूचना मिलने के बाद निर्मली सीओ मुकेश कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने 2 मृतकों के शव और जख्मियों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल निर्मली भेजा. तो वहीं घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मृत युवक का शव परिजन इलाज कराने का हवाला देकर साथ ले गए. निर्मली सीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 04 मार्च 2026 का दैनिक भविष्यफल और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की रहस्यमयी शक्तियां और ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर...

04 मार्च 2026: बुधवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है।...

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें