back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

बिहार में तालिबानी करतूत, बकरी चोरी करने पहुंचे युवक समेत उसके रिश्तेदारों को ग्रामीणों ने दबोचा, पहले हाथ-पैर बांध बेरहमी से पीटा, फिर सिर मुंडा कर गांव में घुमाया,

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल। यहां के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेकर मानवता को शर्मसार कर दिया। यहां के ग्रामीणों ने बकरी चोरी की नीयत से आए एक युवक को दबोच कर उसके साथ दरिंदगी हुई तो बाद में उसके दो अन्य रिश्तेदारों के साथ भी तालिबानी रवैया अपनाया गया। तीन लोगों को दबोच कर उनके साथ दरिंदगी की हद कर दी गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बीती रात चोरी की नीयत से आए एक युवक पप्पू  को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसकी जानकारी पप्पू के ससुर मदन यादव और डोमी यादव को मिली। वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। आनन फानन में हुई पंचायत में उन्हें तालिबानी सजा सुनाई गई। उसके हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई।

 

 

युवकों के सिर का बाल मुड़ दिया गया। उसके बाद सिर पर चूना से 420 लिख दिया गया। फिर रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया गया। सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस उसे किसी तरह भीड़ से बचा कर थाना ले आई। युवक के पास से देसी पिस्तौल भी बरामद हुआ है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार्र बहरकुरवा में शनिवार की रात ग्रामीणों ने दपरखा वार्ड 13 निवासी पप्पू यादव को पकड़ लिया। उसके पास से एक पिस्तौल भी मिली। आरोप था कि वह बकरी चुराने आया था। सूचना मिलने पर आये पप्पू के ससुर मिरजावा वार्ड 8 निवासी मदन यादव और डोमी यादव वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। इसके बाद तीनों के हाथ पैर बांधकर चौकी पर लेटा कर उनकी जमकर पिटाई की गई।

 

इसके बाद तीनों के सिर के बाल मुड़कर उस पर 420 लिख दिया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। सूचना मिलने पर रविवार सुबह 7 बजे पुलिस वहां पहुंची और पप्पू को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना ले आई। मदन और डोमी अभी भी ग्रामीणों के कब्जे में हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बॉलीवुड होली सीन्स: वो फिल्मी होली के पल, जो आज भी ज़हन में ताज़ा हैं!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार जब आता है, तो सिनेमा के परदे पर...

होली पर बंपर Honda Car Offers: इस महीने मिल रहे शानदार डील्स!

Honda Car Offers: होली का त्योहार नजदीक आते ही अगर आप भी नई गाड़ी...

Holi 2026: राशि अनुसार दान से घर में आएगी सुख-समृद्धि

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला रंगों का महापर्व...

Holi 2026: रंगों का त्योहार और इसका ज्योतिषीय महत्व

Holi 2026: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का यह पावन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें