back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

गजब हुई गवा रे… बिहार में बिना खाता खोले ही मजदूर के खाते से निकली दस करोड़ की राशि

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिसोनि गांव निवासी मजदूर विपिन चौहान का होश उड़ गया जब गांव के बगल में बेलाटेढा सीएसपी केंद्र में लेबर कार्ड बनाने के लिए खाता खुलवाने के लिए गया तो बताया गया कि उसके नाम पर पहले से ही यूनियन बैंक की सुपौल शाखा में बैंक खाता खुला हुआ है। जिसमे अत्यधिक ट्रांजेक्शन की वजह से खाता फ्रीज कर दिया गया है। इस कारण उसका दोबारा खाता नहीं खुल सकता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार यूनियन बैंक में विपिन के नाम पर 13 अक्टूबर 2016 में ही खाता खुला और फरवरी 2017 तक तक में उक्त खाते पर 9 करोड़ 99 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया।

- Advertisement -

 

परेशान विपिन जब बैंक पहुंचा तो बैंक अधिकारी ने उसके खाता होने की पुष्टि की। विपिन को दूसरे दिन तमाम डॉक्यूमेंट के साथ बैंक आने को कहा गया। सबसे खास बात है कि खाते में न तो विपिन का फोटो है और न ही हस्ताक्षर। खाता पर मोबाइल नं.7282101052 है। हालांकि खाता खोलने में विपिन के आधार कार्ड का ही उपयोग किया गया है।

विपिन का कहना है-

आधार कार्ड उसे पोस्ट ऑफिस के जरिए मिला था और जिस लिफाफे में आधार कार्ड आया था वह खुला हुआ था। तब उसने आपत्ति भी जताया था। शाखा प्रबंधक रविशंकर करोड़ो के ट्रांजेक्शन को बेबुनियाद बताते कहा कि फिलहाल निकासी पर रोक लगा दी गई है।

 

जबकि मामले की जांच करने के लिए जोनल ऑफिस रांची से पहुंचे संतोष कुमार खां मानते हैं कि प्रथम दृष्टया यह साइबर क्राइम से जुड़ा मामला प्रतीत होता है। फरवरी 2017 में ही साइबर क्राइम डिपार्टमेंट द्वारा खाते को सील कर दिया गया है। अन्य तथ्यों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स: 4 मार्च के लिए नए कोड्स लाइव, जानें कैसे पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स

मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और गेमर्स...

Holi 2026: जानें भगवान कृष्ण और राधा रानी ने कैसे खेली रंगों वाली होली

Holi 2026: रंगों का पावन पर्व होली, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अविभाज्य...

होली विशेज 2026: डिजिटल दौर में ऐसे भेजें रंगों भरी शुभकामनाएँ

Holi Wishes: जैसे-जैसे रंगों का त्योहार होली नजदीक आता है, आधुनिक डिजिटल युग में...

होली 2026: जानिए इस पावन पर्व का महत्व, कथा और शुभ मुहूर्त

Holi 2026: सनातन धर्म में होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें