back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

बाइक से कुचलकर बच्चे की हो गई मौत, महिला ने बच्चे की लाश को बोरे में बंद कर कोसी नदी में फेंका, फिर क्या हुआ…?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल (निर्मली) से एक लोमहर्षक खबर सामने आ रही है जहां एक महिला ने एक बच्चे की सड़क हादसे में मौत के बाद शव को नदी में फेंक दिया।

- Advertisement -

उक्त महिला एक बाइक सवार के साथ जा रही थी कि रास्ते में सड़क पार कर रहे बच्चे को ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मौत होते ही महिला ने शव को नदी में फेंक दिया। फिर क्या हुआ..पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,निर्मली थाना क्षेत्र के थरिया गांव के पास कोसी नदी से सड़क दुर्घटना में मौत हुए बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है।नदी थाना क्षेत्र के कोनी गांव से मनोहरपट्टी जा रहे एक महिला सहित बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे एक बच्चों को ठोकर मार दिया।

- Advertisement -

हादसे में बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृत बच्चे के शव को लेकर बाइक सवार कोसी नदी में फेंकने निर्मली थाना क्षेत्र के थरिया गांव के पास आया था। तभी अगल बगल के लोगों ने युवक को एक बोरी में शव को फेंकते देख लिया। लोगों ने जोर-जोर से हल्ला मचाया हंगामे की आवाज पर युवक बच्चे के शव को नदी में फेंक कर फरार हो गया। हालांकि बाइक पर सवार महिला वहीं रुकी रही और लोगों ने उसे घेर लिया।

लोगों ने घटना कि सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। और वहां पर खड़ी महिला को हिरासत में लेकर महिला से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी पंकज कुमार ने कहा कि इस सड़क दुर्घटना में हुई मौत और कोशी नदी में फेंकने की संगीन मामले की जांच पुलिस कर रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: 04 मार्च 2026 का दैनिक भविष्यफल और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की रहस्यमयी शक्तियां और ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर...

04 मार्च 2026: बुधवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है।...

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें