

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के बोकाने कला गांव में ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर त्रिभुवन साह को निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हेडमास्टर त्रिभुवन साह पर आरोप है कि विद्यालय के रिटायर्ड हेडमास्टर शफीउल्लाह को नो ड्यूज देने के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड के बोकाने कला गांव में ब्रजबिहारी लाल प्लस टू स्कूल के हेडमास्टर त्रिभुवन साह को निगरानी विभाग ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हेडमास्टर त्रिभुवन साह पर आरोप है कि विद्यालय के रिटायर्ड हेडमास्टर शफीउल्लाह को नो ड्यूज देने के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
इस संबंध में शफीउल्लाह ने निगरानी विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने इसकी जांच की तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद मंगलवार को निगरानी ब्यूरो की टीम वहां पहुंची और विद्यालय में ही 15 हजार रुपये घूस लेते हुए प्रधानाध्यापक त्रिभुवन साह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग उस हेडमास्टर को अपने साथ पटना लेकर गयी है। पढ़िए पूरी खबर
मामला जिले के पताही प्रखंड के बोकाने कलां गांव स्थित बृजबिहारी लाल निकेतन हाई स्कूल की है। जहां के प्रधानाध्यापक त्रिभुवन साह को निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी है।
बताया जा रहा है कि उक्त प्रधानाध्यापक अपने ही विद्यालय के रिटायर प्रधानाध्यापक से नो ड्यूज देने के नाम पर पैसे की मांग रहे थे। जिसको ले रिटायर टीचर ने निगरानी विभाग में सूचना दर्ज कराया था। जिसको लेकर मंगलवार (Tuesday) निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को अपने साथ ले गई।

