मई,15,2024
spot_img

Bihar Politics | Double Charge | Double Attack | बिहार में दागी अफसरों पर Double Attack, नहीं मिलेगा अब डबल प्रभार

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Bihar Politics | Double Charge | Double Attack | बिहार में दागी अफसरों पर Double Attack, नहीं मिलेगा अब डबल प्रभार। तो लो, फाइल खुल गई है। यही है एनडीए की नई सरकार। जहां, पूरा फोकस, भ्रष्टाचार, अत्याचार पर।

Bihar Politics | Double Charge | दागी अफसरों की अब पूरी तरह नाप ली जाएगी

इसकी शुरूआत सदन में फ्लोर टेस्ट के दौरान दिखा। जब बात बात पर कहा गया, जांच कराएंगें। सो, जांच शुरू है। पहले जदयू के विधायकों की खरीद का मामला अब ईओयू जांचेंगी। वहीं, दागी अफसरों की पूरी तरह नाप ली जाएगी।

Bihar Politics | Double Charge | नई एनडीए सरकार और उसके दोनों नए डिप्टी सीएम

नई एनडीए सरकार और उसके दोनों नए डिप्टी सीएम। बात चाहें सम्राट चौधरी की करें या विजय सिन्हा की। दोनों एक्शन में आ गए हैं। एक के बाद एक अपने विभागों को लेकर सख्त आदेश जारी कर रहे हैं। फिर चाहे वो पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का स्वास्थ्य विभाग हो, या फिर श्रम संसाधन विभाग।

Bihar Politics | Double Charge | 2-5 हजार का सामान 50 हजार में खरीदा गया

महागठबंधन सरकार के श्रम संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। आईटीआई कॉलेजों (ITI College) में मशीनरी की खरीदारी में धांधली हुई है। 2-5 हजार का सामान 50 हजार में खरीदा गया। हमने जांच के आदेश दिए हैं। आईटीआई कॉलेज श्रम संसाधन विभाग के अधीन आता है। आईटीआई कॉलेजों में असली छात्र की जगह दूसरे छात्र परीक्षा देते हैं, जिसका एडमिशन हुआ वही छात्र परीक्षा दें।

Bihar Politics | Double Charge | आरजेडी कोटे के कई पूर्व मंत्रियों के कार्यों और फैसलों की समीक्षा करने का एलान

नीतीश सरकार ने तेजस्वी समेत आरजेडी कोटे के कई पूर्व मंत्रियों के कार्यों और फैसलों की समीक्षा करने का एलान कर दिया है। तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी अपने श्रम संसाधन विभाग में टेंडर के आड़ में हुई धांधली और दागी अफसरों की तैनाती को लेकर सख्ती दिखाते हुए नया फरमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| सदर में युवती की फांसी पर लटकी लाश......Murder या Suicide!

Bihar Politics | Double Charge | राजद कोटे के मंत्रियों की पहली फाइल खुल गयी है, इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गयी है

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी एलान किया था कि वे राजद के मंत्रियों की फाइल खुलवाएंगे। राजद कोटे के मंत्रियों की पहली फाइल खुल गयी है, इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पकड़ी गयी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kamtaul का होनहार पीयूष राज...Math और Science का Top Scorer...अंतरिक्ष में तलाशेगा नई मंजिल...कमाल, हरिहरपुर का लाल

Bihar Politics | Double Charge | और फिर हेड ऑफिस से अराजकता और अनियमिमता फैलाते हैं

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा ने कि संसाधन विभाग में समीक्षा और शिकायतों के देखते हुए ये आदेश दिया है कि विभाग में दागी अफसरों को डबल प्रभार न दिया जाए। और अतिरिक्त प्रभार से हटाया जाए। हमारे पास फील्ड में आदमी नहीं है। सभी पटना मुख्यालय में बैठने की कोशिश करते रहते हैं। और फिर हेड ऑफिस से अराजकता और अनियमिमता फैलाते हैं।

Bihar Politics | Double Charge | टूल्स और मशीनरी की खरीददारी में भी घपला

ऐसे अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। सिन्हा ने कहा कि टूल्स और मशीनरी की खरीददारी में भी घपला हुआ है। जब हम थे तब ई टेंडर की बात करते थे। लेकिन विभाग में 5 रूपए का सामान 25 रूपए में खरीदा गया है। जिसकी कई शिकायतें भी मिली है। विभाग में बड़ी धांधली झलक रही है।

यह भी पढ़ें:  Misleading Photo Post | भ्रामक फोटो पोस्ट Two FIRs Back To Back, पहले BJP की Mukesh Sahni पर FIR, अब Mukesh Sahni की BJP पर FIR

Bihar Politics | Double Charge | ऐसे लोगों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी

ऐसे लोगों के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला संस्कृति एवं युवा लघु जल संसाधनस लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण समेत 9 विभागों का प्रभार है।

Bihar Politics | Double Charge | डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का दो टूक अंदाज

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दो टूक अंदाज में कहा कि टूल्स और मशीनरी की खरीददारी में घोटाला हुआ है। विभाग में 5 रुपये का सामान 25 रुपये में खरीदा गया है, जिसकी कई शिकायतें मिली हैं लिहाजा विभाग में उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें