back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Bihar की मॉडल पर धर्म परिवर्तन का दबाव, दुष्कर्म, ब्लैकमैलिंग करने वाला Jharkhand Modeling Company का मालिक तनवीर खान Bihar से गिरफ्तार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस ने मुंबई की मॉडल को नाम छिपाकर धोखा देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में आरोपी तनवीर खान को बिहार के अररिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। देशज टाइम्स के पाठकों को याद होगा इस मामले में देशज टाइम्स ने बड़ा खुलासा पहले ही किया था।

तनवीर पर बिहार के भागलपुर की एक मॉडल मानवी राज ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने, जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में मानवी ने मुंबई में रिपोर्ट  दर्ज करवाई है।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने मामले को रांची के गोंदा थाने में ट्रांसफर कर दिया था। इधर, यश मॉडलिंग एजेंसी का संचालक तनवीर एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार था।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

कहा जा रहा था कि वह विदेश भाग गया है। रांची पुलिस की ओर से मॉडल का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया जा चुका है।

रांची पुलिस ने बताया कि आरोपी तनवीर खान की गिरफ्तारी बिहार के अररिया जिले से की गई। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उसे रांची लाया जाएगा।

तनवीर अख्तर पर आरोप लगाने वाली मॉडल मानवी राज ने पुलिस को कई साक्ष्य उपलब्ध कराया है। वहीं, पुलिस को भी साइबर सेल से कई प्रकार के साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है।

पुलिस के पास तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर ने उक्त मॉडल का फर्जी फेसबुक

यह भी पढ़ें:  बिहार में 17 हजार शिक्षकों का होगा ट्रांसफर, नई मॉनिटरिंग सिस्टम - यूथ क्लब और बच्चों का फीडबैक –दशहरा छुट्टी के बाद

अकाउंट भी बनाने वाला था। इसकी कोशिश भी उसने की थी। वहीं मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

बिहार की रहने वाली मॉडल मानवी राज ने बीते महीने मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर खान पर धोखा देने, धर्म छिपाकर उससे दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि, आरोपी ने इन आरोपों को खारिज कर फ्रॉड करने का आरोप लगाया था।

मानवी राज ने कहा था कि मॉडलिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर ने मुझे अपना नाम यश बताया था। उसने मुझे धोखे दिया और मेरे साथ दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि उसका असली नाम यश नहीं बल्कि तनवीर अख्तर खान है।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

तनवीर अब मुझ पर शादी के लिए जोर डाल रहा है। वह मेरा भी धर्म परिवर्तन करवा कर इस्लाम में लाना चाहता है। मैंने मना किया तो उसने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी दी।

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया था कि मानवी ने 29 मई को मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत की थी।

घटना रांची की थी तो मुंबई पुलिस ने रांची पुलिस को मामला सौंप दिया है। अब हम मामले में एफआईआर दर्ज करेंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसपर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें