back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, दरिंदों ने तालाब में फेंकी लाश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नवादा जिलें में पोखर से एक किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। किशोरी की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -

मृतका के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। लड़की बीते गुरुवार से अपने घर से लापता थी। घटना मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत गांव की है।

- Advertisement -

मृतक किशोरी की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मुन्ना चौधरी की 15 साल की बेटी खुशी कुमारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां सुनीता देवी अपनी बेटी के साथ पिछले कई वर्षों से मायके में ही रहती है।

- Advertisement -

गुरुवार की सुबह खुशी थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बिसिआईत गांव स्थित बड़ी पोखर में खुशी का शव तैरते हुए देखा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खुशी का शव तालाब से बाहर निकलवाया।

मृतक किशोरी के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि चारों आरोपियों ने रेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है।

फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sachin Tendulkar: जब मास्टर ब्लास्टर ने पीएम मोदी और सोनिया गांधी को दिया खास निमंत्रण!

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में...

आधुनिकता की उड़ान: बिहार के पशु चिकित्सालयों में लगेंगे एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड,Bihar Veterinary Services बनेगा आधुनिक

Bihar Veterinary Services: दशकों से पशुपालकों के लिए अपने मूक साथी का इलाज किसी...

Govinda News: बेटे को समर्थन न देने के आरोपों पर ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने खोली अपनी जुबान

Govinda News: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा, जिन्होंने अपनी फिल्मों से दशकों तक...

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने PM मोदी और सोनिया गांधी से की मुलाकात, क्या है वजह?

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के भगवान, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें