spot_img

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | Bihar News Politics | Muzaffarpur News | मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सकरी सरैया में तेजस्वी…हे आदरणीय चाचा… दो-दो सीएम का बेटा हूं…

spot_img
- Advertisement -

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | Bihar News Politics | Muzaffarpur News | मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सकरी सरैया में तेजस्वी…हे आदरणीय चाचा… दो-दो सीएम का बेटा हूं…। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की। कुढ़नी प्रखंड के सकरी सरैया में लालू यादव मोड़ से यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, “उपमुख्यमंत्री रहते हुए मैंने एक थके हुए मुख्यमंत्री से काम कराया।

- Advertisement -

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | एक दिन में दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी… देश में लकीर 

एक दिन में दो लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र बंटवा कर देश में लकीर खींच दी। यह कीर्तिमान है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, लोग राजद को माई की पार्टी कहते हैं। हम उन्हें बताना चाहते हैं की राजद माई के साथ-साथ बाप की भी पार्टी है। राजद सिर्फ मुस्लिम-यादव (माई) नहीं बल्कि बहुजन, अगड़ी, आधी-आबादी एवं गरीबों (बाप) की भी पार्टी है।

- Advertisement -

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा हूं, दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुका हूं

अपनी राजनीतिक विरासत की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, मैं दो-दो मुख्यमंत्री का बेटा हूं। दो बार उपमुख्यमंत्री रह चुका हूं। पिछले विधानसभा चुनाव में 112 सीट लेकर भी वह मुख्यमंत्री बनने से वंचित रह गए थे। साजिश के तहत 10 से 15 सीटों पर राजद के उम्मीदवारों को हरा दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार डेयरी प्रोजेक्ट में जुड़ा Muzaffurpur का नाम, मुजफ्फरपुर बनेगा नया डेयरी हब, 85 करोड़ से 227 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | आदरणीय चाचा तीसरी नंबर की पार्टी के नेता हैं

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि आदरणीय चाचा तीसरी नंबर की पार्टी के नेता हैं। साढ़े तीन साल मे तीन बार मुख्यमंत्री एवं 17 वर्षों में नौ बार मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं। उन्होंने 17 सालों में जो नहीं किया हमने 17 माह में कर दिखाया है। अपनी इसी उपलब्धि को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | मुख्यमंत्री बनने की कोई हड़बड़ी नहीं है

उन्होंने कहा, यदि वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो राज्य का विकास करेंगे। नहीं बने तो भी जनता की आवाज उठाते रहेंगे। मुख्यमंत्री बनने की कोई हड़बड़ी नहीं है। जन विश्वास यात्रा के दौरान वह जनता के बीच जाकर 17 साल बनाम 17 महीने की अपनी विकास यात्रा को रखेंगे। इसी विश्वास के नाते जनता से वोट मांगेंगे। जहां तक आदरणीय चाचा की बात है, उनके पास ना विजन है ना गठबंधन को बदलने का रीजन।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | जन विश्ववास यात्रा सीतामढ़ी के लिए रवाना

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने की। संचालन कुढ़नी प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने किया। इस अवसर पर विधायक अमर पासवान, मुन्ना यादव, कांग्रेस विधायक बिजेंद्र चौधरी, पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी, विधायक निरंजन राय, पूर्व विधायक मिथिलेश यादव, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद मुकुल, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल साधु आदि उपस्थित मौजूद रहे। यहां से उनकी जन विश्ववास यात्रा सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Train Rescheduling: दानापुर मंडल में कई ट्रेनों का बदला समय, यात्रा से पहले जानें अपडेट

Train Rescheduling: अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना...

भागलपुर में हज यात्रियों के लिए विशेष आयोजन: DM ने दी शुभकामनाएं, बांटे किट

Hajj Pilgrims: भागलपुर से हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है!...

अकबरनगर में Scheme Inspection: वार्डों में विकास कार्यों की गुणवत्ता का हुआ निरीक्षण

Scheme Inspection: अकबरनगर में क्या चल रहा है? यह जानने के लिए अधिकारी खुद...

गंगा संरक्षण: कहलगांव की उत्तरवाहिनी गंगा क्यों बन रही चिंता का विषय? आस्था से आगे अब जिम्मेदारी की पुकार!

गंगा संरक्षण: गंगा की निर्मल धारा और हमारी सभ्यता का अटूट रिश्ता! लेकिन बिहार...