spot_img

Madhubani News | Khutauna News | मौत बुलाकर लाया ननिहाल…तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला…10 साल के आयुष की Death On The Spot

मधुबनी के खुटौना में शुक्रवार को रफ्तार कहर दिखा जहां रफ्तार बेलगाम मौत बनकर सामने आ गया। जहां, बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। घर में कोहराम मचा। वहीं, हादसे के बाद भाग रहे चालक को ट्रक समेत ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में पुलिस उसे दबोचकर आगे की तहकीकात तेज कर दी है...

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News| मौत बुलाकर लाया ननिहाल…| तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जहां…10 साल के आयुष की Death On The Spot हो गई है। यहां, तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एक दस वर्षीय बच्चे आयुष को कुचल डाला। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा है। जहां, आयुष घटना से एक दिन पूर्व ही अपने ननिहाल आया था। वहीं, हादसे के बाद भागने के क्रम में चालक समेत ट्रक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। बाद में पुलिस आई। वाहन को जब्त करते हुए चालक को दबोचकर ले गई। तहकीकात…

- Advertisement -

Madhubani News | Khutauna News |काशी पेट्रोल पंप के पास सड़क एसएच-51 पर हादसा, ऑन द स्पॉट मौत

खुटौना/मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो से बड़ी खबर है जहां, खुटौना थाना क्षेत्र के सिहूला सिकटियाही के निकट स्थित काशी पेट्रोल पंप के पास सड़क एसएच-51 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने एक 10 वर्षीय बालक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जमुई में अ-मंगल - पूजा से लौट रही बच्चियों को ट्रक ने रौंदा! दो की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Madhubani News | Khutauna News | हादसे के बाद भाग रहा था ट्रक, लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

घटना के बाद ट्रक चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया किंतु वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक समेत मिनी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई जबकि मृतक बालक को खुटौना सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के लिए बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में ट्रायल पर लगाई रोक, जानिए क्या हुआ

Madhubani News | Khutauna News | पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी

वहीं मृतक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के सोनपतहा गांव निवासी रामगोपाल महतो के 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई। जो मात्र एक दिन पूर्व अपने ननिहाल सिहूला सिकटियाही के रामनारायण महतो के घर आया था। सड़क दुघर्टना की खबर जंगल में लगे आग की तरह चारों ओर फैल गई। जबकि घटना के बाद से मृतक की मां सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं घर एवं ननिहाल में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| कश्मीर की मिट्टी में अब उगेगा दरभंगा का मखाना - 'स्वर्ण वैदेही'! बिहार के वैज्ञानिक बदलेंगे मिथिला और कश्मीर के किसानों की किस्मत | पढ़िए -महत्वपूर्ण समझौता

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Bihar Sharabbandi: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन दरभंगा के सबसे बड़े अस्पताल, DMCH के भीतर एक शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से इस कानून पर फिर सवाल उठ गए हैं। इस #BiharSharabbandi,#DarbhangaNews,#DMCH

दरभंगा में शराब माफिया का नया पैंतरा फेल! ट्रक के तहखाने में छिपाई 1100 लीटर से ज्यादा दारू पकड़ी गई

Darbhanga Liquor Seizure: दरभंगा में शराब माफियाओं ने निर्माणाधीन आमस सिक्स लेन रोड को नया 'सेफ जोन' बना लिया था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। एक ट्रक से 1171 लीटर विदेश #DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#CrimeNews

रणजी ट्रॉफी में बिहार की शर्मनाक हार, यूपी ने पारी और 267 रन से रौंदा!

Bihar Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप मुकाबले में बिहार की टीम को उत्तर प्रदेश ने पारी और 267 रनों से करारी शिकस्त दी। राजगीर में हुए मैच में बिहार की बल्लेबाजी दोन #BiharRanjiTrophy,#RajgirCricket,#BiharCricket

बिहार के अस्पतालों में अब मिलेगी बेहतर सुविधा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या होगा फायदा

Bihar Health Facilities: बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की तस्वीर बदलने वाली है। 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत 12,067 योजनाओं को मंजूरी मिली है, जिसमें 70.55 करोड़ रुपये का बजट #BiharHealth,#SevaSankalp,#BiharNews