spot_img

जुए में जुदा हो गई जिंदगी… Samastipur में कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर से बड़ी खबर है यहां कपड़ा व्यवसायी हलई ओपी थाना क्षेत्र के दस कौवा चौक निवासी राजेश कुमार महतो के 28 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के पीछे जुआ का विवाद है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि जुआ खेलने के दौरान जुआरियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ही दीपक की जुआरियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार कपड़े का दुकान चलाता था। शनिवार की शाम अपने दोस्त के साथ बाइक से ताजपुर गया था। वहां जुआ खेलने के दौरान ही कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद लौटने के दौरान देर रात मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के अकलू चौक के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना जू में बड़ा बदलाव! 11 साल बाद आ रही 'वंदे भारत' वाली टॉय ट्रेन, बच्चों की मौज |समस्तीपुर में होगा निर्माण

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों के पहुंचने पर रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत: चिराग पासवान तो पहुंचे, पर विधायक तेजस्वी यादव कहां हैं?

वहीं मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मृतक को दो गोली मारी गई है। एक गोली कनपटी के नीचे गर्दन पर और एक गोली पेट में लगी है।

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मौका ए वारदात से शव को जब्त कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। परिजनों से भी पूरी जानकारी ली जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  BSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन: तत्कालीन सचिव समेत 30 पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, दीपक कुछ लोगों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया। इसके बाद हॉकी स्टिक एवं डंडे से दीपक की पिटाई कर दी गई। बाद में उसे गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

वैसे, घटना का सही कारण क्या है, वह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दीपक के पिता राजेश महतो ने बताया कि उनका बेटा ताजपुर में दुकान की जगह तलाश करने की बात कहकर शनिवार की सुबह घर से निकला था।

देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार की देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली कि दीपक को किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसा: गंगा में डूबे 13 मासूम, DM वर्षा सिंह का बड़ा बयान- ‘CO-थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज’ |तेजस्वी भी पहुंचे

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 मासूम बच्चों की मौत हो गई। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि नाव निजी थी और रात में परिचालन की लापरवाही के लिए #BiharBoatAccident,#RaghopurTragedy,#VaishaliNews

नीला ड्रम में पति की 5 खंड में लाश ऊपर से सीमेंट घोल कांड: पत्नी और प्रेमी को फांसी, कोर्ट ने कहा- बेटियों का...

Meerut Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम कांड में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को मृत्युदंड मिला है। मर्चेंट नेवीकर्मी सौरभ राजपूत की हत्या कर लाश ड्रम में सीमेंट से बंद की गई #MeerutMurderCase,#NeelaDrumKand,#DeathSentence

पूर्णिया का वो वायरल वीडियो: क्या सच में इंग्लैंड की जूली, बिहार के नमित की प्रेमिका थी?

Purnia Viral Video: पूर्णिया में वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। इसे 'रूसी प्रेमिका और बिहारी प्रेमी' की कहानी बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका असली सच सामने #PurniaNews,#ViralVideo,#BiharTruth

बिहार में बालू खनन शुरू होते ही बंपर कमाई, 16 अक्टूबर से बदल जाएगी तस्वीर!

Bihar Sand Mining: बिहार में 16 अक्टूबर से 212 बालू घाटों पर खनन कार्य फिर शुरू होगा, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। खान मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विभाग ने राजस्व #BiharSandMining,#BiharConstruction,#PramodKumar