

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां शिक्षा के मंदिर में मदिरालय खोल दिया गया था। जी हां, शहर के चांदमारी मुहल्ले के एक कोचिंग सेंटर में शिक्षा की आड़ में शराब पार्टी चल रहा था।
इसका खुलासा होते ही पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई है। वहीं, नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो लोगों बंजरिया थाना क्षेत्र के चिलवनिया निवासी रौशन कुमार व आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कोचिंग संचालक फरार हो गया।
वहीं, इस दौरान नशे की हालत दो लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करायी गयी। इसमें दोनों की शराब पीने की पुष्टि हुई।वही पुलिस ने मौके से किंगफिशर बीयर व मैजिक मोमेंट शराब की बोतल व कुछ शराब की खाली बोतल भी बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार, इस कांड के बाद से कोचिंग संचालक फरार है। वहीं पुलिस उस कोचिग संचालक के अपराधिक रिकार्ड खंगलाने में जुटी है जो पूर्व से है। पुलिस उक्त स्थान पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसमे यह पहचान की जा रही है कि शराब पार्टी में और कौन-कौन लोग शामिल थे। नगर पुलिस ने इस मामले में एसआई नरेश कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर तहकीकात में जुटी है।
प्रभारी एसडीपीओ सदर रंजन कुमार ने बताया कि मौके से बियर और शराब की बोतल भी बरामद की गई है। वही गिरफ्तार किए गए दोनो युवक शराब के नशे में धुत होने की पुष्टी हुई है।
उन्होंने बताया कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चांदमारी मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मैथ हब नामक कोचिंग सेंटर में शराब पार्टी चल रही है।
सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां धावा बोला,जहां से कोचिंग संचालक जीतेंद्र साह के साथ अन्य कुछ लोग फरार हो गए।
स

