सुनील सहनी, पटना। पटना से सटे हाजीपुर में बड़ा गैंगवार हुआ है। यहां गैंगवार में एक गुट ने हत्या की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 27 साल के यूसुफ कैसर उर्फ राज हनी को गोलियों से भून डाला। वह देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का आरोपी था।
जानकारी के अनुसार, हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास दो बाइक सवार चार अपराधी हथियारों से लैस होकर पहुंचे और आते ही राज हनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
राज हनी पांच महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। 2019 में हाजीपुर में मुथूट फाइनेंस से 22 किलो से अधिक के सोने की लूट हुई थी। इसकी कीमत करीब 55 करोड़ के आसपास आंकी गई थी। इस सोना लूट कांड में आरोपी के तौर पर राजहनी का नाम भी था।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने आर एन कालेज के निकट उसे गोलियों से भून डाला। पूरे शरीर में 7 गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए।
दोस्त ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में लें गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वजन को इसकी सूचना दिया गया। इसके बाद परिवार वाले भी भी अस्पताल पहुंचे जहां रोते-रोते बुरा हाल है।
इससे पहले तीन जनवरी 2020 में एक हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई। सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी।
अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था। उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था।
वारदात रविवार की रात हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के चौहट्टा इलाके में अंजाम दी गई। हत्या से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें हनी सड़क किनारे खड़ा है। इसी दौरान दो बाइक पर चार लोग पहुंचते हैं और उस पर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं।
जेल से छूट कर आने के बाद यूसुफ एक दोस्त के साथ घरवालों से अलग रह रहा था। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार चार अपराधियों ने हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है।
23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था। लूटकांड में शामिल आरोपियों में एक हनी राज भी था। चार-पांच महीने पहले यह जेल से छूटकर बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस तहकीकात में जुटी है। जहां तस्वीर में साफ दिख रहा है कि दो बाइक पर चार की संख्या में बदमाश पहुंचते हैं और सड़क पर खड़े राजहनी पर गोली बरसाने लगते हैं।
वह जान बचाने के लिए भागता है लेकिन अपराधी दौड़ते हुए उसका पीछा करते हैं। इसके बाद राजहनी को पीछे से पीठ में सात गोली मारी। गोली मारने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।