spot_img

मजिस्ट्रेट दंपती के घर दिन-दहाड़ चोरी, सब अवाक!

spot_img
- Advertisement -

कटिहार से बड़ी खबर आ रही है जहां मजिस्ट्रेट दंपती राहुल कुमार और निशा कुमारी के घर में अपराधियों ने दुस्साहस किया। अपराधियों ने दिन-दहाड़ घर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

अब पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा। चोरी किन सामानों की हुई या कितने की हुई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मजिस्ट्रेट दंपती के घर को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात कटिहार के सहायकत थाना क्षेत्र के फुटानी चौक स्थित ऑफिसर कॉलोनी का है। जहां, चोरों ने दिनदहाड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात उस दौरान का है जब न्यायिक दंडाधिकारी घर अपनी पत्नी के साथ कोर्ट गए थे। फुटानी चौक स्थित यह क्वार्टर मजिस्ट्रेट सिविल कोर्ट के निशा कुमारी के नाम पर है जबकि उनके पति राहुल कुमार भी कटिहार सिविल कोर्ट में ही मजिस्ट्रेट हैं।

चोरी की जानकारी दंपती को जब लगी जब दोनों कोर्ट से लौटे। जज और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो घर का दरवाजा तोड़कर चोर घर में रखे कीमती सामानों को लेकर चंपत हो चुके थे। बताया जा रहा है कि चोर परिसर के दीवार से सटे पेड़ के सहारे अंदर घुसे।

ऐसी आशंका जताई जा रही है। दिनदहाड़े भीषण चोरी की घटना से सहायक थाना क्षेत्र के फुटानी चौक के आसपास सनसनी फैल गई। वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस का पूरा महकमा वहां पहुंच गया। पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शर्मनाक मगर फाइलिंग | PM Modi Trump ! PM मोदी ने ट्रंप से करवाई अपनी तारीफ, कांग्रेस का सनसनीखेज दावा

PM Modi Trump: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपनी तारीफ करवाने के लिए पैसे दिए। यह दावा अमेरिकी लॉबिंग फर्म की फाइलिंग से सामने आ#PMModi,#DonaldTrump,#Congress

मुजफ्फरपुर रामबाग चकबासु इलाके में गैस लीकेज से मचा हड़कंप! लेकिन प्रशासन ने 5 मिनट में टाल दी बड़ी तबाही

Muzaffarpur Gas Leak: मुजफ्फरपुर के रामबाग चकबासु में गैस लीकेज की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रशासन और IOCL की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर रिसाव को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।#MuzaffarpurNews,#GasLeak,#BiharSafety

Supaul News दिवाली पर घर आ रहा था सुपौल का सूरज, पहुंची लाश| पंजाब में कार से कुचलकर मौत

Supaul News: सुपौल के छातापुर प्रखंड निवासी 25 वर्षीय सूरज उरांव की पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के लिए घर लौट रहा सूरज अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चे छोड़#SupaulNews,#PunjabAccident,#DiwaliTragedy

दहशत! दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी खेल, नेपाल से आए हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के मेजरगंज में दीपावली के दिन भारत-नेपाल सीमा पर खूनी वारदात हुई। नेपाल से आए हमलावरों ने सोनू पटेल नामक युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, जबकि एक अन्य ग#SitamarhiNews,#NepalBorderCrime,#BiharCrime