खजौली, मधुबनी देशज टाइम्स। आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष-सह-जिला सचिव अमोद कर्ण की ओर से सात सूत्री मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में शुरू किया गया आमरण अनशन मंगलवार (The indefinite fast in Khajauli reached the funeral procession) को सातवें दिन भी जारी रहा।
अनशनकारी एवं स्थानीय प्रशासन के बीच कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हो पाने के कारण अनशन समाप्त नहीं हो पा रहा है। इधर, अनशन के समर्थन में आप महिला सेल की जिलाध्यक्ष मणि देवी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने सीओ मनीष कुमार का अर्थी जुलूस निकाला।
जुलूस में शामिल पुरुष व महिलाएं अंचल अधिकारी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से चलकर स्थानीय मंगती चौक, थाना चौक, अम्बेडकर चौक होते, खजौली बाजार का भ्रमण करते हुए संतु चौक पहुंचा।
वहां अर्थी दहन पश्चात हुई नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं ने अंचल प्रशासन पर आप कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सात दिनों से आमरण अनशन जारी है किन्तु अंचल अधिकारी की ओर से वार्ता के बजाय तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने अंचल अधिकारी पर भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर ठोस वार्ता होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अनशनकारी के स्वास्थ्य में अब गिरावट आ रही है। जल्द सकारात्मक वार्ता नहीं होने पर आन्दोलन को तेज किया जाएगा।
जुलूस में शिव कुमार राम, अशोक कुमार राम, बेचन राम, राम विलास मेहतर, तपेश्वर मेहतर, जानकी देवी,अमरिका देवी, ललिता देवी, प्रमिला देवी, विकाउ राम,किशन कुमार राम आदि शामिल थे।