मई,19,2024
spot_img

महिला सिपाहियों पर रखता था दरोगा हवस भरी नजर, करता था छेड़खानी, अब दरोगा के साथ ये हुआ?

जहां गए वहीं की महिला सिपाही आ जाती थी इसे पसंद अब फंसा, आया जद में?

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्वी चंपारण से पुलिस विभाग की एक शर्मनाक खबर आ रही है जहां एक दरोगा को इस वजह से सस्पेंड कर दिया गया है कि वह अपनी महिला सिपाहियों से अश्लील हरकत और उनके साथ छेड़खानी करता था। यह दारोगा लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरपुर में भी पदस्थापित था। इस दौरान उसकी करतूत दर्ज हुई थी। कार्रवाई अब हुई है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, यह दारोबा चंदन कुमार जहां जाता था वहीं महिला सिपाहियों को अपनी हवस की जाल में फंसाने के लिए पूरा इंतजाम कर लेता था। पहले उसने मुजफ्फरपुर में महिला सिपाहियों के साथ कांड किया।

अब जब वह पूर्वी चंपारण के छतौनी में ही अपनी महिला सिपाही को हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते हुए उसके साथ छेड़खानी की। फिर जांच हुई। जांच के बाद उस पर सीधी करवाई हुई है।

मामला, जिले के छतौनी थाना का है जहां पदस्थापित दारोगा चंदन कुमार को शनिवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दारोगा के खिलाफ मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में महिला सिपाहियों ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसकी जांच में तथ्यों के प्रमाणित होने के बाद एसपी ने दरोगा चंदन कुमार को निलंबित किया है। 2018 बैच के दरोगा फिलहाल छतौनी थाने में पदस्थापित हैं।

दरोगा पर आरोप है कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान मुजफ्फरपुर के नगर थाना में पदस्थापित थे। इस दौरान उसने वहां पदस्थापित एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी की थी।

वहीं, छतौनी में भी एक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी किए जाने की बात सामने आने के बाद इसकी जांच की गयी, तो लगाये आरोप व तथ्य सत्य पाया गया। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गयी है।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें