spot_img

2 दिनों बाद होने वाली थी घर में शादी…शहनाई की जगह पहुंची मधुबनी के रिटायर्ड डीएसपी की लाश…ट्रक ने कुचला, मौत से फूटा गुस्सा, NH पर जमकर बवाल

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां अपनी भतीजी की शादी की तैयारी में लगे बरौली थाना क्षेत्र के सरफरा गांव निवासी स्व. दामोदर सिंह के 67 वर्षीय पुत्र और बिहार पुलिस के पूर्व डीएसपी चंद्रमा सिंह की बाइक और ट्रक में भीषण टक्कर में मौत हो गई है। हादसा सिधवलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मधुबनी ग़ांव के पास एनएच-27 पर हुआ है। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर हंगामा किया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, चंद्रमा सिंह सिधवलिया के बरहिमा गए थे। वहीं से अपने सरफरा घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुर मधुबनी के पास ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, वर्ष 2015 में चंद्रमा सिंह मधुबनी जिले से डीएसपी पद से रिटायर्ड हुए थे। रिटायर्ड के बाद वे अपने गांव सरफरा में ही पूरे परिवार के साथ रहते थे। इसी तीन दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी होने वाली थी लेकिन बुधवार की देर रात उनकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। घर में शादी का माहौल भी अब मातम में तब्दील हो गया है। गोपालगंज नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया है कि अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Railway News: समर स्पेशल ट्रेन: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें किन रूट्स पर मिलेगी सीट!

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती...

Bihar News: बिहार में सूखा… और दिनभर झूम -झूम, शहरों से गांवों तक फैला 300-400 रुपए का सफेद पाउडर, युवाओं को लील रही ये...

बिहार में सूखा नशा: बिहार के मधेपुरा समेत कई जिलों में एक गंभीर सामाजिक...

Bihar Education News: सरकारी स्कूल सुधरेंगे, अब अधिकारी हर दिन करेंगे 3 स्कूलों का दौरा, जानें पूरा प्लान

सरकारी स्कूल सुधार: बिहार के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। अब सिर्फ...