
पटना में सरेआम अपराधियों ने एक पुलिस अफसर को पीट डाला। वह वही पटना है जहां बिहार के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी डीजीपी आरएस भट्टी समेत पूरा अमला रहता है। मगर बीच सड़क पर अपराधियों ने एक पुलिस अफसर दीघा थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह की पिटाई कर यह जता दिया है कि अपराधियों का मनोबल बिहार में कितना बढ़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, डीजीपी आरएस भट्टी ने बिहार पुलिस को अपराधियों को दौड़ाने का फरमान सुनाया था, मगर पटना के दीघा थाना क्षेत्र के जहाज घाट पर मामला उलटा पड़ गया। यहां, अपराधियों ने पुलिस को दौड़ा दिया और पुलिसवाले की सरेराह पिटाई कर दी। बाइक भी छीनने की कोशिश की। रविवार पहली जनवरी नव वर्ष पर यह घटना सुर्खियों में है।
जानकारी के अनुसार, दीघा थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह एक वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। उसी दौरान अपराधियों ने दीघा के सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र नारायण सिंह की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ पहुंची, लेकिन तब तक बाकी भाग गए थे मौके से पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी थी जिसने इंस्पेक्टर पर हमला किया था।
पिटाई के बाद राघवेंद्र कुमार सब स्पेक्टर को काफी गंभीर चोट आई हैं। चोटिल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया और पुलिस युवक की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। कहा जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने बाइक भी छीनने की कोशिश की। इस पूरे मामले को लेकर पटना पुलिस में खलबली सी मच गई है।







