देश के ज्यादातर हिस्सों से मानसून की वापसी हो रही। मगर, बिहार पर आज भी मानसून मेहरबान है। यहां शनिवार को पटना, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर समेत सूबे के ज्यादातर हिस्सों में जमकर बरसात हुई है। गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, कैमूर समेत कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जानकारी के अनुसार,बिहार में मानसून सक्रिय है। पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे। लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई। जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है। बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है।
आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र परिसंचरण के साथ मौजूद है। इसके प्रभाव से बिहार में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
मॉनसून सीजन में अभी तक बिहार में 755 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 24 फीसदी कम है। सामान्य तौर पर इन दिनों के बीच 988 मिलीमीटर बारिश होती रही है।
कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अभी तक कुल बारिश सामान्य से कम है। लेकिन, आगे इसी तरह से बारिश होने पर संभावना जताई जा रही है कि वर्षा सामान्य हो जाएगी।
एक से चार अक्तूबर के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इस दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश के आसार बन गये हैं।
दक्षिण बिहार में अधिकतर स्थानों पर भारी से भारी बारिश की आशंका है। इन मौसमी दशाओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर ठनका को लेकर आइएमडी ने विशेष चेतावनी जारी की है।
आइएमडी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक एक से चार अक्तूबर तक दक्षिणी बिहार के अधिकतर जगहों पर एवं उत्तर-पूर्वी बिहार में कुछ एक स्थान पर अच्छी बारिश के आसार हैं।
बिहार में शुरू हो सकता है बारिश का दौर आइएमडी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि इस दौरान नदियों के जल स्तर पर वृद्धि हो सकती है। आंधी एवं ठनका की वजह से जान-माल और पशुओं को हानि हो सकती है। फलदार वृक्ष एवं फसल को भी नुकसान हो सकता है।
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। अगले कुछ दिन झमाझम बरसात से तापमान में गिरावट आएगी।
इस बीच पटना मौसम विभाग ने गया, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर में आज भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अभी मानसून करीब 15 अक्टूबर तक रहेगा।
इस दौरान कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। पटना मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। जहां बरसात की संभावना है, उनमें औरंगाबाद, कैमूर, गया, रोहतास शामिल हैं। इनके अलावा मुजफ्फरपुर, पटना, शेखपुरा समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।