back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | sitamarhi में तेजस्वी के पहुंचने से पहले ही मंच टूटा धड़ाम…नेता गिरे, बस की छत पर चढ़े तेजस्वी, कहा- “बाप”

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | sitamarhi में तेजस्वी के पहुंचने से पहले ही मंच टूटा धड़ाम…नेता गिरे, बस की छत पर चढ़े तेजस्वी, कहा- “बाप”। राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार से अपनी ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकले हैं। इस दौरान सीतामढ़ी में उनके पहुंचने से पहले ही राजद का मंच टूट गया, जिससे सभा स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

- Advertisement -

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मंच से संबोधित कर रहे थे तभी उनका मंच टूट गया और वह गिर पड़े

रीगा से कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे तभी उनका मंच टूट गया और वह गिर पड़े। मंच टूटने के साथ ही अफरा-तफरी मच गई। तेजस्वी यादव ने बस की छत से सभा को संबोधित किया।

- Advertisement -

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | तेजस्वी ने बस की छत से ही भाषण दिया

दरअसल, राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपनी यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की है। वह यात्रा के पहले दिन सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया। सभी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव के इंतजार में थे और अन्य नेता मंच से भाषण दे ही रहे थे कि मंच टूट गया। बाद में तेजस्वी ने बस की छत से ही भाषण दिया।

- Advertisement -

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | राजद के कई नेताओं को हल्की चोटें भी आई

इस घटना में राजद के कई नेताओं को हल्की चोटें भी आई है। मंच टूटने के बाद सभास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। डुमरा हवाई अड्डा मैदान में बने मंच के टूटने के कारण बस की छत से ही नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान राजद के बाप होने का प्रमाण दिया। माय समीकरण से निकलकर कैसे राजद अब बाप बन गया है, यह लोगों को समझाया।

Jan Vishwas Yatra | Tejashwi Yadav | कई प्रदेश स्तरीय नेता धड़ाम से नीचे आ गिरे

सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित हो रही इस जनसभा में मंच पर मौजूद राजद के पूर्व सांसद समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता धड़ाम से नीचे आ गिरे। बताया जा रहा है कि मंच पर लगातार लोगों की संख्या बढती जा रही थी, जिसे लेकर राजद के ही एक कार्यकर्ता ने लोगों को आगाह भी किया, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

माधुरी दीक्षित ने पति डॉ. नेने को दी जन्मदिन की बधाई, ‘इश्क है’ गाने पर लुटाया प्यार!

Madhuri Dixit News: बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपने पति डॉ....

T20 World Cup 2026: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने नामीबिया को धोया!

T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह...

T20 World Cup 2026: भारत को लगा शुरुआती झटका, नामीबिया ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम से...

Bokaro में Fake Liquor Factory का भंडाफोड़, होली से पहले ‘जहर’ की बड़ी खेप जब्त, तीन पर FIR

Fake Liquor Factory: जश्न की आड़ में मौत का कारोबार फल-फूल रहा था, लेकिन...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें