spot_img

Bihar Crime News: घर से बुलाकर ले गए और गांव के सूनसान इलाके में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर कर दी युवक की हत्या

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

जहानाबाद से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां अपराधियों ने घर से बुलाकर धराउत गांव के अयोध्या प्रसाद के पुत्र शैलेंद्र कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के पीछे ग्रामीण पुरानी रंजीश मान रहे हैं। वारदात को अपराधियों ने सूनसान जगह पर अंजाम दिया है। परिजनों की मानें तो शैलेंद्र को सभी घर से बुलाकर ले गए थे। सभी अपराधी स्थानीय बताए जा रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र कुमार की गांव के ही लोगों से पुराना विवाद था। अक्सर इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होती थी। लेकिन, इन दिनों दोनों में रंजिश काफी बढ़ गई थी। ग्रामीणों की मानें तो शैलेंद्र मामले को सुलझा लेना चाहता था। इसी बात का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोग उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। बाद में उसकी लाश एक  सुनसान जगह से मिली। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। पुलिस का कहना है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।

- Advertisement -

 

इधर, गांव में तनाव का माहौल है। शैलेंद्र के घर कोहराम मच गया है। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा किया है कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

घटना के बाद लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। वहीं, पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। मगर, आरोपी अब घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी के मधेपुर में दो मासूम भाइयों की डूबकर मौत, अब भरे जाएंगे मौत के गड्ढे?

Madhepur News: मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के टेंगरहा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पूरब स्थित एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की#MadhepurNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

NEET री-एग्जाम: परीक्षा देने जा रहे हैं तो खुशखबरी! 21 जून को Darbhanga, बक्सर, गया, झाझा रूट्स पर चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

Bihar NEET: नीट 2026 की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का न#BiharNEET,#NEETSpecialTrain,#DanapurDivision

Samastipur Railway News : यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 20 जून को पूर्णिया से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 05519, जानें रूट

Samastipur Railway News: समस्तीपुर रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 20 जून 2026 को पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन संख्या 05519 चलाई जाएगी। यह ट्रेन सु#SamastipurRailway,#PurniaAmritsarTrain,#SpecialTrainBihar

चौंकाने वाला खुलासा: सरकारी नौकरी का लालच देकर 105 युवाओं को बनाया बंधक, समस्तीपुर में बड़ा रैकेट बेनकाब!

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरकारी नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाए गए 105 युवक-#SamastipurNews,#HumanTrafficking,#BiharPolice