spot_img

स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने घेरकर मारी गोली, तीन लाख के जेवरात और कैश की लूट कर फरार

spot_img
- Advertisement -

आरा से बड़ी खबर है जहां अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाते हुए ढ़ाई लाख के जेवरात लूट लिए और विरोध करने पर व्यवसायी को गोली भी मार दी। मामला, चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव स्थित नहरी के समीप का है।स्वर्ण कारोबारी को पिस्टल दिखाते हुए अपराधियों ने ढाई लाख रुपये का गहना लूट लिए। जब व्यवसायी ने इसका विरोध किया तब गोली मार दी। गोली लगने के बाद वे सड़क पर गिर गए। इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

रविवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों की लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसाई सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी भुनेश्वर सेठ के 40 वर्षीय पुत्र पिंटू सोनार को गोली मार दी।

- Advertisement -

गंभीरावस्था में पिंटू को स्थानीय ग्रामीण उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Greenfield Expressway: पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का काम तेज: 3 घंटे में पूरी होगी दूरी, जानें लेटेस्ट अपडेट

पुलिस को दिए बयान में पिंटू ने कहा है कि वह अपने गांव बागर से बाइक पर सवार होकर सोने व चांदी का गहना लेकर बेचने के लिए चरपोखरी थाना क्षेत्र के करनौल गांव आया था। वहां गहने से बेचने के बाद जब वह बाइक से चांदी गांव जा रहा था। तभी चांदी नहरी के समीप ही बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर गोली मार दी। वहीं, पिंटू सोनार से तीन लाख के सोने व चांदी के गहने और पांच सौ कैश लूट लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...